शहर के नए वार्डों में विकास की श्रृंखला जारी रहेगी-भारत सिंह
May 23 2022
ग्वालियर। ग्वालियर शहर से जुड़े नए वार्डों में विकास की जो श्रृंखला शुरू हुई है, उसे थमने नहीं दिया जायेगा। ग्रामीण वार्डों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिये धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। यह बात उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण राज्य मंत्री भारत सिंह कुशवाह ने शहर के वार्ड 62 व 63 की विभिन्न बस्तियों में विकास कार्यों के भूमिपूजन कार्यक्रमों में कही।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने शहर के वार्ड क्र.-62 के अंतर्गत सेंथरी में 25 लाख की लागत से बनने जा रही सीमेंट कंक्रीट सड़क का भूमिपूजन किया। इसी तरह वार्ड-63 के अंतर्गत जमाहर के हाईस्कूल को स्मार्ट स्कूल में तब्दील करने के लिये विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखी। इन कार्यों पर लगभग 15 लाख 29 हजार रूपए की राशि खर्च की जायेगी।
राज्य मंत्री श्री कुशवाह ने इस अवसर पर कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के संकट के बाबजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी सूझबूझ और दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत प्रदेश में विकास का पहिया थमने नहीं दिया है। प्रदेश में विभिन्न विकास कार्यों के साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को प्रतिष्ठित निजी स्कूलों की तर्ज पर शिक्षा दिलाने के लिये अभियान बतौर सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं। साथ ही अन्य स्कूलों को स्मार्ट स्कूल में उन्नत किया जा रहा है। इन कार्यक्रमों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधिगण एवं संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









