गीत गाते हुए बनाए महापुरुषों के चित्र

May 23 2022

ग्वालियर। संवेदना सेवा न्यास के तत्वाधान में गोले का मंदिर स्थित इन्द्रप्रस्था गार्डन में आयोजित जीव सेवा के लिए समर्पित सेवा संस्थान के सेव प्रकल्पों को समर्पित बाबा सत्यनारायण मौर्य मुबंई कलाकारो के द्वारा चित्र में गीत संगीतमय एक शाम भारत माता के नाम महाआरती भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे राष्ट्रभक्ति के तरानों, भारत माता की जय व वंदेमातरम से गूंज उठा। 
कार्यक्रम का शुभारंभ आतिथियो ने भारत माता के चित्र पर माला अर्पित व दीपप्रज्वलन कर किया गया। स्थल की लाइट बंद करा दी गई। सिर्फ मंच पर भारत माता की लाइट जलती रही। महिलाओं व पुरुषों ने भारत माता की आरती और वंदेमातरम गाया। एक साथ हजारों से अधिक परिवारों ने हाथों में दिए जलाकर आरती करने प्रांगण का दृश्य बेहद सुंदर दिखा। वही कार्यक्रम में बड़ा आकर्षण बाबा सत्यनारायण मौर्य का देशभक्ति के तराने गाते हुए महापुरुषों का चित्र बनाना था। मंच पर चित्रकारी करते हुए उन्होंने स्वामी विवेकानंद, सरदार भगत सिंह, भारत माता, श्रीरामचंद्र, हनुमान, रानी लक्ष्मीबाई, शिवाजी सहित अन्य चित्र एक हाथ व ब्रश से बनाए।