विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार ने किया वार्ड 21 का निरीक्षण

May 22 2022

ग्वालियर। रविवार को लश्कर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने वार्ड 21 का रोड का निरक्षण किया। उन्होंने पंचशील नगर से इंद्रमणी नगर एवं डॉ दर्शन सिंह रोड उदम सिंह चौराहे से कृष्णा नगर तक दौरा किया इस मौके पर विधायक सिकरवार ने कहा कि क्षेत्र के विकास में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि सड़क बिजली, पानी जैसी मूलभुत सुविधाएं मुहैया कराना हमारी प्राथमिकता है। इस मौके पर पार्षद चतुर्भुज धनोलिया, सुरेंद्र यादव,  प्रमोद जेन, केवल किसन जोहरी, सोहन लाल ठेकेदार, गुरेन्द्र सिंह, रामवीर गुर्जर, गजेंद्र कुशवाह, लवली पूरी, प्रमोद कुमार गौतम, मनीष जोहरी, राघव पाठक, पीडी,  हरी, दिनेश भदौरिया, विवेक सिकरवार, सुनील जयंत, धीरज अर्गल, गौरव मिगेश, विक्की मौर्य, उपेंद्र, आशीष, भोलू, सेंकी आदि लोग मौजूद थे।