होटल साया में आईपीएल का ऑनलाईन सट्टा खिलाते हुए तीन सट्टेवाजों को पकड़ा

May 22 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना पड़ाव क्षेत्रान्तर्गत होटल साया के रूम न.ं 204 में कुछ लोग मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिला रहे हैं। उक्त सूचना पर एसएसपी ग्वालियर ने अति. पुलिस अधीक्षक राजेश डण्डोतिया को पुलिस की टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। एएसपी शहर श्रीमती मृगाखी डेका से समन्वय स्थापित कर क्राईम ब्रांच व थाना पड़ाव पुलिस की संयुक्त टीम को सटोरियों को पकडऩे हेतु लगाया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी पड़ाव निरीक्षक विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान होटल साया के रूम नं. 204 में कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा होटल साया के रूम न. 204 पर पहुंचकर दरबाजा खुलवाया तो कमरे में तीन लड़के मोबाइल लिये बैठे मिले, जिनके मोबाइलों पर लगातार कॉल आ रहे थे।
होटल के रूम में लगी हुई टीव्ही पर दिल्ली एवं मुबई के बीच आईपीएल का मैच चल रहा था। पकड़े गये लड़कों के मोबाइल की तलाशी लेने पर उसमें 99हब की वेबसाइट चलती हुई पाई गई। पकड़े गये सटोरिया के पास से पुलिस टीम द्वारा तीन मोबाइल व 4 हजार रूपये नगद जप्त किये तथा पुलिस टीम को सटोरियों के पास से लगभग एक करोड़ रूपये का हिसाब-किताब भी मिला।
पकड़े गये सटोरिया ने पुलिस टीम को बताया कि वह ऑनलाईन साईड के माध्यम से हार-जीत का दाब लगाकर सट्टा खिला रहे थे तथा डीडी नगर का रहने वाला एक खाईबाज उन्हे लिंक उपलध कराता है। पकड़े गये सटोरियों के 250 लाइंट और 15 बुकिंग एजेंट आईडी हैं, इनके अधिकांश लाइंट भिण्ड व मुरैना के हैं।
सटोरियों से जप्त किये गये मोबाइल में 1 करोड़ से अधिक का हिसाब किताव भी मिला है। पुलिस द्वारा पकड़े गये तीनों सटोरियों व आईडी उपलध कराने वाले के खिलाफ थाना पड़ाव में पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट, 109,34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्व किया गया।