हथियार तस्करी करने आए तीन गिरफ्तार, दो पिस्टल, एक कट्टा पकड़ा
May 22 2022
ग्वालियर। अवैध हथियारों की तस्करी करने आए तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच और विश्वविद्यालय पुलिस ने कलेक्ट्रेट पहाडिय़ा के पास से पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने दो 32 बोर की पिस्टल, एक 315 बोर का कट्टा व कारतूस बरामद किए हैं। यह हथियार शहर में सप्लाई होने थे। पुलिस को आशंका है कि कहीं इन हथियारों का उपयोग आगामी निकाय चुनाव में तो नहीं होना था। पुलिस ने पकड़े गए तस्करों के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है।
ग्वालियर पुलिस को सूचना मिली थी कि अवैध हथियार की तस्करी करने बदमाश शहर में आए हुए हैं। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच और विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने एक टीम बनाकर बदमाशों की घेराबंदी कर कलेक्ट्रेट पहाडिय़ा रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक 12 बोर की पिस्टल 3 जिंदा राउंड बरामद किए हैं पकड़ा गया बदमाश दतिया का रहने वाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस ने इसी क्रम में पूछताछ के बाद दूसरी कार्रवाई करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के पीछे से दो और बदमाशों को और पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों से एक 32 बोर की पिस्टल एक 315 बोर का कट्टा जिंदा राउंड के बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश शिंदे की छावनी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पकड़े गए बदमाश यह हथियार किसे डिलीवरी करने आए थे इसके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के खिलाफ आम्र्स एक्ट का मामला दर्ज कर लिया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









