युवती फांसी पर झूली सुसाइड नोट में लिखा मैं हार गई, समाजके ठेकेदार जीत गए
May 21 2022
ग्वालियर। शताब्दीपुरम में शनिवार को प्रिया शर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 22 वर्षीय छात्रा लॉ की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। पुलिस को मृतका एक सुसाइड नोट मिला है। इस सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि मैं कोशिश करने के बाद हार गई और समाज के ठेकेदार जीत गये। सुसाइड नोट की इबारत से पुलिस को आशंका है कि प्रेम प्रसंग में नाकाम होने के बाद युवती ने आत्महत्या की है। फिलहाल घरवालों ने गमगीन होने के कारण कुछ नहीं बताया है।
शताब्दीपुरम में निवासी प्रिया पुत्री जय नारायण शर्मा ने शनिवार की सुबह छत की ग्रिल से दुपट्टे से गले में फांसी का फंदा लगा लिया,और स्टूल पैर से सरकाते ही युवती फांसी के फंदे के पर लटक गई। युवती को फांसी पर लटका देखकर घर में कोहराम मच गया। महाराजपुरा थाना पुलिस भी पड़ताल करने के लिये मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शुरुआती जांच के बाद शव को पीएम के लिये डेड हाउस पहुंचा दिया। महाराजपुरा थाना प्रभारी पीके यादव ने बताया कि मृतका का सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट से युवती के आत्महत्या का कारण साफ है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
कोशिश करने वालों की हार नहीं होती
मृतका के सुसाइड नोट में लिखा है कि कहते है कोशिश करने वालों की हार नहीं होती पर मैं हार गई। अंतिम कोशिश नाकाम रही। समाज के ठेकेादार जीत गये। गुस्से में युवती ने अंग्रेजी में लिखा है सारी और अंग्रेजी में हस्ताक्षर किये हैं। प्रिया शर्मा
आरोपी वादों मुकरा, पीडि़त ने पेट्रोल डालकर लगाई थी आग, जमानत खारिज
विशेष सत्र न्यायालय ने उस आरोपी का जमानत आवेदन खारिज कर दिया, जिसने एक युवति को शांदी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। उसके बाद आरोपी आशीष पाठक अपने वादे मुकर गया। पीडि़त को पेट्रोल डालकर आग लगानी पड़ी। मृत्यु पूर्व कथन में उसने पूरी घटना बताई थी। आरोपी के खिलाफ मुरार थाने में केस दर्ज है। 29 अप्रैल 2022 को एक युवती ने प्रेमी के घर के पास पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली थी। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जब उसके मृत्युपूर्व कथन लिए तो युवती ने दुष्कर्म की घटना की जानकारी दी।
मृत्यु के बाद आरोपी आशीष पाठक पर दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसने जिला न्यायालय में जमानत आवेदन पेश किया। उसने तर्क दिया कि पीडि़त आशीष पाठक से एक तरफा प्यार करती थी। जब उसे पता चला कि उसका विवाह होने वाला है। पीडि़त ने खुद से पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जब उसने पहले बयान दिए, तब उसने दुष्कर्म की घटना का उल्लेख नहीं किया, लेकिन बाद में बयान बदले हैं। उसने दवाब में आकर गलत बयान दिए हैं। मिथ्या साक्ष्यों के आधार पर उसे फंसाया गया है। इसलिए जमानत पर रिहा किया जाए। कोर्ट ने दो पक्षों को सुनने के बाद जमानत आवेदन खारिज कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









