जेएएच गल्र्स हॉस्टल की दीवार गिरी, एक की मौत, तीन घायल
May 21 2022
ग्वालियर। शनिवार को जयारोग्य चिकित्सालय स्थित गल्र्स हॉस्टल की दीवार गिरने से एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को पीएम के लिये भेज दिया। वहीं घायलों को उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को जयारोग्य चिकित्सालय स्थ्ति गल्र्स हॉस्टल के पास बने मकान के टीन शेड पर अचानक दीवार गिर गई टीन शेड में सो रहे मोनू पुत्र राम नरेश खटीक की दीवार के नीचे दब जाने से घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ सो रहे पवन, विकास, परवेश पाल, गंभीर रूप से घायल हो गये। बताया जाता है कि मौनू गल्र्स हॉस्टल के पास बने मकान में किराये से रहता था। रात जब वह सो रहा था उसी दौरान गल्र्स हॉस्टल की दीवार टीन शेड पर आ गिरी जिसमें मोनू की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और उसके साथी पवन, विकास, परवेश पाल गंभीर रूप से घायल हो गये।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









