कांगे्रस कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री की 31वीं पुण्यतिथि पर किया नमन
May 21 2022
ग्वालियर। देश के पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता रहे राजीव गांधी की शनिवार 21 मई को 31वीं पुण्यतिथि थी। आज ही के दिन 31 साल पहले तमिलनाडु में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। पूरा देश आज राजीव गांधी को याद कर रहा है।
शनिवार को शिंदे की छावनी स्थित कांगे्रस कार्यालय पर कांगे्रस नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर उपस्थित शहर जिला कांगे्रस अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा ने कहा कि भारत में कंप्यूटर और दूरसंचार क्रांति की नींव रखने वाले, 21वीं सदी के आधुनिक भारत के शिल्पी पूर्वप्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि. आधुनिक सोच व दूरदर्शिता से देश को एक नई दिशा देने वाले राजीव गांधी सदैव हम सभी के प्रेरणास्रोत रहेंग। भारत रत्न राजीव गांधी एक ऐसे कर्मयोगी रहे हैं, जिनकी जीवन यात्रा में मानवता, सहजता, सरलता, निष्छलता के कई मुकाम रहे हैं।
राष्ट्रहित उनके चिंतन के केन्द्र में था। सर्वधर्म सद्भाव उनके मानस में रचा-बसा था।राजीव गांधी के व्यक्तित्व में परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत समन्वय था। नियति ने समय के कैनवास पर उन्हें बहुत कम समय बशा, लेकिन इतने कम समय में भी उन्होंने इतिहास के कैनवास पर अपनी अनूठी और अमिट छाप छोड़ी।
विलक्षण प्रतिभा के धनी राजीवजी में सादगी और दृढ़ता का आदर्श समावेश था। बेहद शांत और गंभीर प्रवृाि के राजीव गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य, शिवम, सुंदरम का मूर्तिमान रूप था। करोड़ों भारतीयों के मन में आधुनिक भारत की आशाएं, आकांक्षाएं और सपने जाग उठे। राजीव गांधी ने एक जननेता और प्रधानमंत्री के रूप में देश को पुननिर्माण एवं विकास के पथ पर अग्रेषित किया।
उन्होंने भारत को आधुनिक, खुशहाल और एक मजबूत राष्ट्र बनाने में विशेष भूमिका निभाई। इस मौके पर कांग्रेस के प्रवक्ता आनंद शर्मा, मेहबूब भाई चेन वाले, भयालाल भटनागर सहित कांगे्रस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









