पिछड़ा वर्ग के लिए शिवराज ने बड़ी लड़ाई में जीत हासिल की-कैलाश विजयवर्गीय
May 21 2022
ग्वालियर। भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय शनिवार को अल्प प्रवास पर ग्वालियर पहुंचे, जहां स्टेशन पर उनका भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। मुरैना के जौरा के लिए रवाना हुए।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ग्वालियर से जौरा रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुुये कहा कि पिछड़े वर्ग के हित के लिये मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़ी लड़ाई लड़कर जीत हासिल की है। यह शिवराज सरकार की सबसे बड़ी जीत है। कांग्रेस ने पिछड़े वर्ग के साथ बड़ा विश्वासघात किया था। भाजपा ने हमेशा समाज के हर वर्ग का ध्यान रखा है। कांग्रेस ने केवल लोगों का ध्यान भटकाने का काम किया है। कांग्रेस ने सिर्फ एक धर्म विशेष के लोगों के लिए काम किया है। कैलाश विजयवर्गीय आज जौरा में सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस के यहां गए हैं।
कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने हमारी संस्कृति के साथ हमारे मंदिरों पर हमले कर उन्हें नष्ट करने का प्रयास किया, लेकिन उनका अस्तित्व नहीं मिटा पाए। देश में पहली बार इन आक्रांताओं के कलंक को धोने का काम किया जा रहा है और सच को लोगों के सामने लाया जा रहा है। कांग्रेस आजादी के 70 साल बाद भी यह कार्य नहीं कर पाई। क्योंकि कांग्रेस एक समुदाय विशेष को अपना वोट बैंक समझकर इन मुद्दों को अनदेखा करती रही। उन्होंने कहा कि ठोस साक्ष्यों के साथ इन मंदिरों का सच लोगों के सामने आना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









