ट्रेन से उतरते ही तड़के साढ़े चार बजे क्षेत्र में निरीक्षण करने पहुंचे प्रद्युमन सिंह
May 21 2022
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री अपनी विशेष कार्यशैली के लिए परिचित है। वे अक्सर जनता के बीच पहुंच जाते हैं और उनके हालचाल पूछने लगते हैं। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने शनिवार को अपनी परंपरागत शैली का फिर उदाहरण दिया। तड़के 4:30 बजे भोपाल से ग्वालियर ट्रेन से आए और सीधे वार्ड एक के रामा जी के पुरा की पहाडिय़ों पर जा पहुंचे। वहां बस्ती में रह रहे लोगों के दरवाजे खटखटाये, पूछा कि उनके यहां बिजली, पानी की समस्या तो नहीं है, सीवर की क्या स्थिति है, राशन मिल रहा है या नहीं। अचानक से तड़के जैसे ही ऊर्जा मंत्री लोगों के बीच पहुंचे। वे आश्चर्यचकित रह गए। हालांकि लोग ठीक से जागे भी नहीं थे। लेकिन जैसे ही ऊर्जा मंत्री के आने की सूचना मिली। लोग एकत्रित होने लगे।
ज्यादातर लोगों ने कहा कि इस क्षेत्र में कोई बड़ी समस्या नहीं है। कहीं-कहीं सीवर की समस्या तो कहीं पानी की समस्या थी। मंत्री ने अधिकारियों के निर्देश दिए की समस्या जल्द समाधान कर दी जाए। शनिवार सुबह 4 बजे भोपाल से ग्वालियर पहुंचे और बहोड़ापुर क्षेत्र के रामा जी का पुरा, टिल्लू बाबा की पहाड़ी, माता बाली खो, कड़े बाबा, गिर्राज मंदिर, काली माता का मंदिर, रामा जी की पुलिया में पैदल जाकर पेयजल व्यवस्था, सीवर व्यवस्था, को लेकर निरिक्षण किया। साथ ही अधिकारियो को निर्देश दिए। घर घर जाकर डोर बेल और दरवाजा खटकाकर मंत्री जी ने पूंछा आपको कोई परेशानी हैं, तो मुझे बताओ और पानी आता हैं और जल्द ही व्यवस्था को सुधार दिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान नगर निगम के अपर आयुक्त अतेंद्र सिंह गुर्जर, पीएचई के डीके गुप्ता, विष्णु पाल, क्षेत्राधिकार राजीव सोनी, राकेश कुशवाह, क्षेत्रीय पूर्व पार्षद जगत सिंह, सोनू राजपूत, पीआरओ मधु सोलापुरकर भी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









