पुलिस ने बुलेरो कार से तस्कर को 25 पेटी अवैध शराब सहित पकड़ा
May 20 2022
ग्वालियर। बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी के निर्देशानुसार ग्वालियर जिले में अवैध शराब की बिक्री करने वाले बदमाशों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति सफेद रंग की बुलेरो कार के जरिए थाना विश्श्वविद्यालय क्षेत्र में अवैध शराब की तस्करी कर रहा है। मुखबिर की सूचना पर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी द्वारा एएसपी राजेश डण्डोतिया एवं एएसपी श्रीमती मृगाखी डेका को काईम ब्रांच एवं थाना विश्वविद्यालय पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर अवैध शराब की तस्करी करने वाले तस्कर को पकडऩे हेतु मुखबिर के बताये स्थान पर भेजने हेतु निर्देश किया गया।
थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच निरीक्षक दामोदर गुप्ता एवं थाना प्रभारी विश्वविद्यालय संतोष मिश्रा के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच व थाना बल की संयुक्त टीम को न्यू कलेक्ट्रेट के पास चैकिंग हेतु लगाया गया। चैकिंग के दौरान पुलिस टीम को एक सफेद रंग की बुलेरो कार स्पीड में आती दिखी, पुलिस की चैकिंग को देखकर उसके द्वारा अपनी कार को वापस लौटाकर भगने का प्रयास किया गया। चैकिंग में मुस्तैद खड़ी क्राईम ब्रांच व थाना बल की टीम द्वारा बुलेरों सवार को मय कार के धरदबोचा। कार की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में 25 पेटी देशी मसाला शराब बरामद की गई। पुलिस टीम द्वारा की गई पूछताछ में पकड़े गये तस्कर ने स्वयं को पोरसा जिला मुरैना का रहने वाला बताया। थाना विश्वविद्यालय पुलिस द्वारा उक्त तस्कर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया जाकर पकड़े तस्कर से जप्त अवैध देशी शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









