चोरी के संदेह में युवक को आंखों पर पट्टी व रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल ,तीन गिरफ्तार
May 20 2022
ग्वालियर। फालका बाजार काजल टॉकीज के पास चोरी के संदेह में एक युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था। वीडियो में युवक एक दुकान से बंधा हुआ है। लोगों ने पहले उसकी आंख पर पट्टी बांधी फिर उसके हाथ पैर रस्सी से बांधे और उसकी पिटाई की थी।
सोशल मीडिया पर यह वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई। वीडियो से पहचान कर पीडि़त को ढूंढ़ निकाला है। इसके बाद फुटेज के आधार पर मारपीट करने वाले तीन व्यापारियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का मामला दर्ज कर लिया है।
यह था पूरा मामला
गत देर रात को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था। जिसमें एक युवक को लोग रस्सी से बांधकर रखे हुए दिख रहे थे। युवक की आंख पर भी पट्टी बांध दी थी और उसके हाथ-पैर बांधकर उसकी बेरहमी से पिटाई की जा रही थी। युवक चिल्ला रहा है कि मत मारो...कोई पुलिस को बुलाकर उसके हवाले मुझे कर दो। पर लोग नहीं मान रहे थे। उसे रस्सी से ही घसीटकर ले जाते भी दिखे थे। इसके बाद युवक के मुंह से झाग निकलने लगा तो लोग उसे छोड़कर भाग गए थे। जब इस वीडियो के बारे में पता किया तो जानकारी मिली यह फालका बाजार में काजल टॉकीज के पास का है। असल में रस्सी से बंधा युवक पर चोरी का संदेह था। तीन दिन पहले एक ऑप्टीकल शॉप के बाहर से साइकिल चोरी हो गई थी। लोग चोरी से नाराज थे। एक दिन पहले यह युवक उसी दुकान के पास एक दुकान से कुछ सामान उठा रहा था। तभी दुकानदार ने शोर मचाया तो वह भागने लगा। आसपास के दुकानदारों ने उसे घेरकर पकड़ लिया। फिर उसकी आंख पर पट्टी बांधी और हाथ पैर बांधकर एक बंद दुकान के शटर से बांध दिया। उसको बांधकर बेरहमी से पीटा गया। इस दौरान युवक उसे छोडऩे की भीख मांगता रहा।
जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो पुलिस हरकत में आई। पुलिस अफसरों का मानना था कि युवक ने चोरी भी की थी तो लोगों को उसके साथ इस तरह मारपीट न हीं करनी चाहिए थी। पुलिस को मामले की सूचना देनी चाहिए थी। इसके बाद पुलिास ने वीडियो के आधार पर पिटने वाले की तलाश शुरू की तो उसकी पहचान ईशु उर्फ युसूफ खान पुत्र चांद खान निवासी बहोड़ापुर के रूप में हुई। बाप-बेटे दाल बाजार में भीख मांगते हैं। युसूफ को नशे की लत है। उसको थाने लाने के बाद पूछताछ करने के बाद पुलिस फालका बाजार काजल टॉकीज के पास पहुंची और वीडियो दिखाने के बाद मारपीट करने वाले तीन आरोपियों की पहचान कर ली। मारपीट करने वाले चन्द्र नगर कोटेश्वर रोड निवासी हरिओम राठौर, भूपेन्द्र उर्फ मोनू राठौर व आशाराम के रूप में हुई है। तीनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
इलाके में पुलिस चौकी, फिर भी राहगीरों को बचाना पड़ा
फालका बाजार इलाके में ही पुलिस चौकी भी स्थापित है, इसके बाद भी किसी को इस हंगामे की जानकारी नहीं लगी। हालांकि जब सड़क से गुजर रहे लोगों ने युवक को यूं पीटते देखा तो वह आगे बढ़े और जैसे-तैसे उसे भीड़ के हाथों से बचाया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









