जॉच, चयन एवं कृत्रिम अंग माप शिविर आयोजित हुआ

May 20 2022

ग्वालियर। दिव्यांग एवं पीडितजनों की सेवा में 37 वर्षो से समर्पित नारायण सेवा संस्थान, उदयपुर एवं लायंस क्लब ग्वालियर आस्था द्वारा कैंसर हॉस्पीटल ग्वालियर के सयुक्त तत्वाधान मैं विशाल नि:शुल्क दिव्यांग जॉच, ऑपरेशन चयन तथा अंगविहिन (कटे हाथ-पॉव) कृत्रिम अंग माप शिविर आयोजित किया गया संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि ग्वालिययर मे जल्द ही मेगा शिविर आयोजित किया जाएगा इन शिविरों में दुर्घटनाओं मे जिनके हाथ-पांव कट गए, उनके लिए कृत्रिम अंग बनाने के लिए संस्थान के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ द्वारा माप लिये गए एवं आगामी शिविर में उन्हें पहनाए जायेगें। संस्थान देश के हजारों दिव्यांगों को मोड्यूलर लिम्स (अत्याधुनिक कृत्रिम अंग ) लगा चुका है, जिससे उनकी जिन्दगी की राह आसान हुई है इन शिविरों मे उन दिव्यांग भाई-बहिनों का भी चयन हुआ जिनके हाथ-पांव की विकृतियां ऑपरेशन से दूर हो सकती है। अथवा कम की जा सकती है। इन्हे संस्थान के मुख्यालय स्थित हॉस्पीटल मे निश्चित दिनांक पर बुलाकर नि:शुल्क ऑपरेशन के साथ ही दवा, आवास, भोजन आदि की सुविधाएँ भी नि:शुल्क दी जायेगी।  
रजनी अग्रवाल (अध्यक्ष) लायंस क्लब ग्वालियर आस्था और कार्यक्रम समन्वयक ज्योति अग्रवाल ने बताया कि शिविर प्रात: 9 बजे से कैंसर हॉस्पीटल, कैंसर पहाडिय़ा आमखो ग्वालियर में आयोजित हुआ। जिसमें 205 दिव्यांगों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिसमें से 140 कृत्रिम अंग माप 45 कैलिपर्स माप लिए गए, तथा 20 ऑपरेशन चयन किये गए। शिविर मे नारायण सेवा संस्थान के अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सिद्धार्थ लाम्बा व डॉ रामनाथ ठाकुर एवं कृत्रिम अंग वर्कशाप के प्रोस्थोटीक इंजिनियर किशन सुथार द्वारा आये दिव्यांगों की जांच की गई। शिविर स्थल पर दिव्यांगों को किसी प्रकार कि दिक्कत न हो इसके लिए लायंस क्लब आस्था द्वारा सभी सुविधाएं प्रदान की गईं। जिसमें मुख्य अतिथि कैंसर हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर बीआर श्रीवास्तव नारायण सेवा संस्थान के शिविर प्रभारी हरिप्रसाद लड्डा , विशिष्ट अतिथि आरसी जगदीश शरण गुप्ता, तालिब खान, रमेश श्रीवास्तव थे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष प्रीति सिंह, वंदना जाजू, ब्रजबाला सिह, शिल्पी अग्रवाल, शालिनी अग्रवाल, रेखा मथुरिया, रश्मि अग्रवाल, रोमा जैन, सीमा बंसल, संगीता गोयल सहित कई समाजसेवी ने अपनी सेवाएं दीं।