प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना पानी रखने के लिए भक्तगणों को प्रेरित किया

May 20 2022

ग्वालियर। झुलसा देने वाली असहनीय गर्मी में पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए समर्पित दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह द्वारा खेड़ापति रोड स्थित साईं बाबा मंदिर में सकोरो का वितरण किया गया। मंदिर प्रांगण में उपस्थित भक्तगणों को सकोरो का वितरण करते हुए समूह के सदस्यों ने प्रतिदिन पक्षियों के लिए दाना पानी रखने के लिए भक्तगणों को प्रेरित किया। प्रतिक्रिया स्वरूप भक्तगणों ने खुद तो सकोरे में पानी रखने का संकल्प लिया ही, साथ ही साथ अपने परिजनों को भी दाना पानी रखने के लिए प्रोत्साहित करने और उन्हें उपहार स्वरूप सकोरे भेंट करने की बात कही। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में भक्तगण व दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह के सदस्य उपस्थित रहे।