प्रभारी मंत्री सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया स्मार्ट सड़क का भूमिपूजन
May 18 2022
ग्वालियर। शहर के नागरिकों को गेंडे वाली सड़क स्मार्ट सड़क के रूप में मिलेगी। स्मार्ट सिटी द्वारा 3 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से 1.8 किलोमीटर लम्बी सीमेंट-कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जा रहा है। प्रदेश के जल संसाधन मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट एवं ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को स्मार्ट सड़क का भूमिपूजन किया।
स्मार्ट सिटी द्वारा गेंडे वाली सड़क पर निर्मित की जा रही सड़क के बन जाने से लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा होगी। वहीं बरसात के दिनों में भी आवागमन में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। सड़क के दोनों ओर नालियों का निर्माण कर जल भराव की स्थिति से भी निजात मिलेगी। इस सड़क के बन जाने से शिंदे की छावनी, लक्ष्मीगंज, बहोड़ापुर सहित अन्य समीप के क्षेत्रों को सुचारू आवागमन की सुविधा मिलेगी और ट्रैफिक व्यवस्था में भी राहत होगी।
प्रभारी मंत्री श्री सिलावट ने कहा है कि ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के रूप में क्षेत्र के निवासियों को एक सच्चा जन सेवक मिला है। उनके निरंतर प्रयासों से क्षेत्र में विकास के अनेक कार्य हुए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल के साथ ही अधोसंरचनागत विकास में भी प्रद्युम्न सिंह तोमर निरंतर लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा मंत्री के साथ-साथ प्रभारी मंत्री के रूप में मैं स्वयं और प्रदेश की पूरी सरकार आम जनों के उत्थान के लिये दृढ़ संकल्पित है।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि गेंडेवाली सड़क के निर्माण का कार्य बहुत आवश्यक कार्य था। अब स्मार्ट सिटी के माध्यम से 3 करोड़ रूपए से अधिक की लागत से स्मार्ट रोड़ बनने का कार्य प्रारंभ हो गया है। निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण गुणवत्ता के साथ इस सड़क का निर्माण होगा और लोगों को बेहतर सुविधायें मिलने लगेंगीं।
कार्यक्रम के प्रारंभ में सीईओ स्मार्ट सिटी श्रीमती नीतू माथुर ने बताया कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से लगभग 3 करोड़ 34 लाख रूपए की लागत से सीमेंट कंक्रीट सड़क का निर्माण किया जायेगा। यह सड़क निर्धारित समय में पूरी होगी। सड़क की गुणवत्ता पर भी स्मार्ट सिटी निरंतर निगरानी रखेगी।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया दो सड़कों का भूमिपूजन
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बुधवार को प्रात दो सड़कों का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर गदाईपुरा नहर पट्टी रोड लागत एक करोड़ 30 लाख रूपए तथा श्यामू बॉस के घर से के सामने वाली रोड लागत 68 लाख रूपए का भूमिपूजन किया गया। इन सड़कों के बन जाने से नागरिकों को आवागमन की बेहतर सुविधायें उपलब्ध होंगीं। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष ब्रजमोहन शर्मा, शैलेंद्र सिकरवार, श्याम व्यास, दीपक गौड़, प्रमोद कुशवाहा, योगेंद्र सिंह एवं श्री जगन्नाथ राठौर उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









