देखिए आकाश के देवता की एक झलक, जो अपने प्रशंसकों के साथ एक दिन बिताने के लिए इंदौर में हैं
May 18 2022
इंदौर: सोनी सब के पौराणिक भव्य शो धर्म योद्धा गरुड़ ने अपनी दिलचस्पे कहानी और अलग-अलग किरदारों से अपने प्रशंसकों का ध्यातन खींचने में लगातार सफलता हासिल की है। मां-बेटे के अनूठे रिश्तेड़ को दिखाने से लेकर बलिदान, दृढ़ता और समर्पण की अनकही कहानी बताने के लिए भारतीय धर्मशास्त्रों के कम ज्ञात किरदारों को हमारे सामने प्रस्तुरत करने तक, इस शो ने भारतीय टेलीविजन पर एकदम अलग अनुभव पेश किया है। अब तक की अपनी कामयाबी के बारे में बात करने के लिए, गरुड़ (फैज़ल खान) अपने को-स्टाअर्स विनता (तोरल रसपुत्रा), कादरू (पारुल चौहान) और कालिया (अंकित राज) के साथ आज इंदौर शहर पहुंचे। सभी कलाकारों ने यहां अपने प्रशंसकों से मुलाकात की और उनके साथ एक मजेदार दिन बिताया।
दासता में जन्मेथ गरुड़ एकमात्र उद्देश्यर के साथ बड़े होते हैं कि अपनी माँ को अधीनता से मुक्तत कराएंगे। अपनी माँ का सम्मा न लौटाने की शपथ को पूरा करने के लिये गरुड़ सूर्यलोक से कादरू के लिये सूर्यफूल लाने की साहसिक यात्रा आरंभ करते हैं, इस आशा के साथ कि कादरू अब उनकी माँ विनता को दासता से मुक्तय करने पर विचार करेगी। गरुड़ न केवल सूर्यफूल प्राप्तल करते हैं, बल्कि शनिदेव से एक वरदान भी पाते हैं, जिससे वे अपनी इच्छाग के अनुसार अपना आकार बदल सकते हैं। हालांकि, अपना लक्ष्यद पूरा होने के बावजूद गरुड़ को लौटने पर यह पता चलता है कि उनके पंखों में छुपे उनके नागबंधु सूर्यदेव के ताप से आधे जल गये हैं और उनकी इस स्थिति का आरोप गरुड़ और उनकी माँ विनता पर लग जाता है। कादरू के पुत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये गरुड़ क्याो करेंगे?
आगामी रोचक घटनाओं के साथ, ‘धर्म योद्धा गरुड़’ दर्शकों के लिये इतिहास के पन्नों में छुपी कुछ चर्चित कहानियां प्रस्तु त करने का वादा करता है।
गरुड़ की भूमिका निभा रहे फैज़ल खान ने कहा, “इस किरदार को निभाते हुए मुझे इतना कुछ सीखने को मिल रहा है कि उसे शब्दों में बयां करना कठिन है। हर नया अध्यािय एक नई चुनौती लेकर आता है और मैं अपनी क्षमता से बढ़कर प्रदर्शन करता हूँ। एक टीम के तौर पर हम यह सुनिश्चित करने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठए प्रयास कर रहे हैं कि हमारी माइथोलॉजी की प्रामाणिकता से समझौता न हो और हम लगातार मनोरंजन भी करते रहें। आज इंदौर आकर और हमारे प्रशंसकों के साथ करीब से बातचीत करके मैं बहुत खुश हूँ। दर्शकों का रोमांच हमारे उस अच्छे काम का सबूत है, जो हमने किया है और उसे जारी रखने का हम वादा करते हैं।”
विनता की भूमिका निभा रहीं तोरल रसपुत्रा ने कहा, “विनता के किरदार के विभिन्न पहलुओं का स्पार्श करते हुए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। सतही तौर पर यह किरदार कमजोर और दबा हुआ लगता है, लेकिन विनता सबसे ज्याोदा मजबूत है, क्यों कि उसे सारे रहस्यय पता हैं, लेकिन वह अपने बेटे की भलाई के लिये उन्हेंो छुपा रही है। उसका किरदार भारतीय माइथोलॉजी के सबसे निस्वाैर्थ किरदारों में से एक भी है और मुझे उम्मीनद है कि मैं इस किरदार को निभाने में न्याीय कर पा रही हूँ। अपने बेहतरीन साथी कलाकारों के साथ आज इंदौर आकर मैं वाकई उत्सा हित हूँ और यहाँ से मिल रहा प्यार और समर्थन देखकर खुश हूँ।”
शातिर कादरू की भूमिका निभा रहीं पारूल चौहान ने कहा, “एक एक्टरर के तौर पर कादरू जैसा जटिल किरदार निभाना संतोषजनक और रचनात्माक रूप से संतुष्टि देने वाला है। ऐसा ईर्ष्यालु और नकारात्मैक किरदार निभाने के लिये काफी मानसिक तैयारी करनी पड़ती है, जिसके लिये राज करना सबसे ज्या्दा मायने रखता है। इसके लिये पहले अपने भीतर क्रूरता लानी पड़ती है, जिसमें मुझे सबसे ज्याजदा मजा आ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं कादरू के किरदार को ठीक से निभा रही हूँ और दर्शकों को उस पर यकीन दिला रही हूँ। मैं इंदौर में एक सुखद दिन बिताने और अपने प्रशंसकों से बात करने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं।”
कालिया की भूमिका निभा रहे अंकित राज ने कहा, “कालिया के किरदार को निभाने की सबसे अच्छीद बात यह है कि उसे बुरा होने का कोई पछतावा नहीं है। गरुड़ के लिये वह सहजता से घृणा रखता है, उसका घमंड उसके साथ ही चलता है और अपने भाई के जीवन को दुखमय बनाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेगा। दर्शकों से इतना प्याार मिलना बेहतरीन है और हम उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का वादा करते हैं। मैं आज इंदौर में अपने साथी कलाकारों और प्रशंसकों के साथ ढेर सारी मस्तीन करने और उन्हेंइ अपने सफर का हिस्साक बनाने के लिए उत्सुदक हूं।”
देखते रहिये ‘धर्म योद्धा गरुड़’, सोमवार से शनिवार, शाम 7 बजे, केवल सोनी सब पर!
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









