तेज रफ्तार वाहनों पर कार्रवाई शुरू, बनाए तीन वाहनों के चालान

May 18 2022

ग्वालियर। तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने वालों पर कार्रवाई शुरू हो गई है। बुधवार सुबह तीन चालकों के चालान इंटरसेप्टर व्हीकल से बनाए, जो तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा रहे थे। दरअसल शहर में लगातार सड़क हादसे हो रहे हैं। 16 महीने में 470 लोगों की मौत हो चुकी है। हादसों की सबसे बड़ी वजह तेज रफ्तार और नशा है। बुधवार सुबह से कार्रवाई शुरू हुई। तीन वाहन चालकों पर कार्रवाई की गई। पुलिस ने गोला का मंदिर चौराहे पर कार्रवाई की।