फौजी ने पत्नी को फोन पर दिया तलाक- निकाह के तीन साल बाद पता लगा पति पहले से है शादी शुदा
May 18 2022
ग्वालियर। तलाक का एक अनोखा मामला सामने आया है। नागालैंड के डीमापुर बॉर्डर पर तैनात फौजी ने पत्नी को फोन पर तलाक दे दिया है। यह फोन उसने भी नहीं किया, बल्कि उसके एक रिश्तेदार ने महिला के पिता को फोन कर कहा कि यहां पंचायत में उसकी बेटी का तलाक हुआ है। पीडि़ता ने मामले की शिकायत एसएसपी ग्वालियर से की है। पीडि़ता ने फौजी पति पर पहले से शादी शुदा होने की बात छुपाकर उससे शादी कर धोखाधड़ी देने का आरोप लगाया है। घटना ग्वालियर के डबरा की है। पीडि़ता की शिकायत पर जांच शुरू कर दी गई है।
डबरा निवासी 25 वर्षीय रूखसार बानो की शादी 10 नवंबर 2018 को भिंड मेहगांव निवासी रसूल मोहम्मद उर्फ छोटू खान से हुई थी। शादी पूरी तरह मुस्लिम रिति रिवाज से की गई थी। छोटू सेना में सिपाही है और अभी डीमापुर बॉर्डर नागालैंड में उसकी पोस्टिंग है। शादी में रूखसार बानो के पिता ने वो सब कुछ दिया जो रसूल मोहम्मद के परिजन ने मांगा। तीन तौला की चेन, अंगूठी, अन्य सोना और करीब साढ़े सात लाख रुपए नकद भी दिए। जब रूखसार विदा होकर ससुराल पहुंची तो सब कुछ ठीक था। इसके बाद उसे कम दहेज लाने पर प्रताडि़त किया जाने लगा। इतना ही नहीं शादी के कुछ महीने बाद उसे पता लगा कि उसका पति पहले से शादी शुदा है। इसका विरोध किया तो रूखसार को सास-ससुर, जेठ व अन्य परिजन ने घर से निकाल दिया। उसने पति से बात की और कहा कि उसे ले जाओ तो उसने भी कहा कि वह उसे नहीं रखेगा और तलाक ले लेगा। यदि किसी से कोई शिकायत की तो उसे बदनाम कर समाज से बेदखल करवा देगा।
अभी रूखसार के परिजन उसके रिश्ते को फिर से बनाने की बातचीत शुरू करने के बारे में सोच रहे थे कि 4 मई 2022 को छोटू खान के एक रिश्तेदार का फोन आया। उसने बताया कि गोहद चौराहा पर पंचायत चल रही है वहां उसकी बेटी (रूखसार) का रसूल मोहम्मद से तलाक तय हुआ है। फोन पर तलाक सुनकर परिजन घबरा गए। उन्होंने विरोध किया तो आरोपियों ने जान की धमकी दी। इसके बाद पीडि़ता ने मामले की शिकायत एसएसपी ग्वालियर से की है।
एएसपी देहात जयराज कुबेर ने बताया कि एक महिला ने प्रताडि़त किए जाने की शिकायत की है। उसने जो भी आरोप लगाए हैं उनकी जांच की जा रही है। जो तथ्य निकलकर सामने आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









