शादी में जा रहे बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, हुई मौत
May 18 2022
ग्वालियर। भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चक मियांपुर पर गत देर रात्रि एक सड़क दुर्घटना में 30 वर्षीय शिवपुरी जिले के आढर निवासी बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने चक मियांपुर गांव के मुख्य मार्ग पर अज्ञात बहान ने रौंद दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उक्त घटना में मृतक के पिता की ओर से अज्ञात वाहन के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय कमल सिंह रावत पुत्र नारायण सिंह रावत निवासी आढर पुलिस थाना करैरा जिला शिवपुरी गत रात ग्राम बनियानी निवासी अपने मामा नवाब सिंह रावत के यहां से बाइक द्वारा भितरवार के ग्राम सुखना खिरिया में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था। तभी उक्त बाइक सवार युवक मामा के घर से महज 1 किलोमीटर ही निकला था। कि भितरवार थाना क्षेत्र के अंतर्गत करेरा भितरवार मुख्य सड़क मार्ग स्थित ग्राम चक मियांपुर के समीप अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे उक्त युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। उक्त घटना की जानकारी मृतक के मामा नवाब सिंह को घटना के लगभग 1 घंटे बाद मिली तो वह मौके पर पहुंचे और पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और परिजन मृतक युवक को भितरवार सामुदायिक अस्पताल लेकर आए। जहां इमरजेंसी ड्यूटी कर रहे चिकित्सक डॉ. पीएन शाक्य ने युवक को मृत घोषित करते हुए युवक के शव को पीएम के लिए रखवाया जहां बुधवार की अलसुबह पुलिस और परिजनों की मौजूदगी में मृतक युवक का पीएम कर शव परिजनों के सुपुर्द किया गया वहीं उक्त मामले में पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर अज्ञात वाहन के खिलाफ सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









