कॉमिंब गश्त में दो सकैड़ा पकड़े, दस हथियार मिले
May 17 2022
ग्वालियर। गुण्डे, बदमाशों सटोरियों सहित वारंटियों के खिलाफ पुलिस ने एक साथ कार्रवाई की। कार्रवाई में पुलिस 197 में वारंटी दबोचे है और दस बदमाशों से हथियार भी बरामद किए है। जबकि एक जगह सूबेदार की सरकारी पिस्टल लगाए उसके रिश्तेदार को पकड़ा है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ शुरू कर दी है।
एसएसपी अमित सांघी ने बताया कि मुरैना से किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे चार बदमाशों को घाटीगांव थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों से पुलिस ने चार हथियार व कार बरामद की है। पुलिस ने बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान विकास शर्मा निवासी घुरैया सुमावली, शिवम शर्मा निवासी गांधी कॉलोनी मुरैना, रामप्रकाश शर्मा निवासी रूअर मैना बसई और चौथे ने अपना नाम संदीप कुशवाह निवासी रूअर मैना बसई मुरैना बताया है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं गोला का मंदिर थाना पुलिस ने दो बदमाशों को कट्टा सहित दबोचा है। पकड़े गए बदमाशों की पहचान रणछोर भदौरिया व नितिन तोमर के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सूबेदार की पिस्टल दोस्त पर मिली
मुरैना में पदस्थ सूबेदार की पिस्टल लगाकर घूम रहे उसके दोस्त को हजीरा थाना पुलिस ने कॉबिंग गश्त में पकड़ा। दोस्त के पकड़े जाने का पता चलते ही सूबेदार भी वहां पर पहुंच गया और बाथरूम जाने पर पिस्टल देकर जाने की बताया। एएसपी अभिनव चौकसे ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान एक युवक को सरकारी पिस्टल सहित पकड़ा। पूछताछ की तो उसने अपना नाम राजू लोधी उर्फ सत्येन्द्र बताया। साथ ही बताया कि पिस्टल उसके दोस्त हरेन्द्र सिंह की है। युवक के पकड़े जाने के कुछ ही देर बाद सूबेदार हरेन्द्र भी मौके पर आ गय और पुलिस अफसरों को बताया कि वह बाथरूम गया था तो पिस्टल पकड़ा गया था। जिस पर अफसरों ने उसकी लताड़ लगाई कि सरकारी पिस्टल किसी को भी नहीं दी जाती। साथ ही पिस्टल को मुरैना पुलिस को सौप दिया है।
कॉबिंग गश्त में पुलिस ने पुलिस ने एक साथ अभियान चला कर 227 निगरानी, 190 गुण्डे चेक किए। इसके साथ ही 84 स्थायी वारंटी के साथ ही 113 गिरफ्तारी वारंटी पकड़े है। 52 स्थानों पर आबकारी अधिनियम तथा 23 प्रकरण सट्टे के दर्ज कर कार्रवाई की है। इसके साथ ही हाल ही में जेल से छूटे 24 को चेक किया है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









