पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो बदमाशों को अवैध हथियार सहित किया गिरफ्तार
May 17 2022
ग्वालियर। एसएसपी अमित सांघी को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना गोला का मंदिर क्षेत्रांर्तगत भाउसाहब पोतनिस इंक्लेव के पास मैदान में दो बदमाश अवैध हथियारों की बिक्री करने की नियत से खड़े है। एसएसपी अमित सांघी द्वारा एएसपी राजेश डण्डौतिया को थाना गोला का मंदिर पुलिस बल की टीम बना कर उक्त सूचना की तस्दीक कर उक्त बदमाशों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिये।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देष के परिपालन में थाना प्रभारी गोला का मंदिर आरपी गौतम के नेतृत्व में थाना बल की टीम गठित कर उसे मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु भेजा गया। थाना गोला का मंदिर की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान भाउ साहब पोतनिस इंक्लेव के पास मैदान पर पहुंच कर देखा तो वहां झाडिय़ों के पास दो संदिग्ध बदमाश खड़े दिखाई दिये, जिन्होने पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम द्वारा भाग रहे दोनों बदमाशों को घेराबदी कर पकड़ लिया गया। बदमाशों से पूछताछ करने पर एक बदमाश ने स्वंय को जिला भिण्ड तथा दूसरे ने जिला मुरैना का होना बताया। पकड़े गये बदमाशों की तलाशी लेने पर एक बदमाश के पास से मिले बैग में एक 315 बोर का देशी कट्टा एवं 2 जिंदा राउण्ड एवं दूसरे बदमाश के पास से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय 2 जिंदा राउण्ड कुल दो 315 बोर के देशी कट्टे एवं 4 जिंदा राउण्ड जप्त किये गये। पुलिस टीम द्वारा उक्त दोनों तस्करों के विरूद्ध थाना गोला का मंदिर में आम्र्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर उनसे अवैघ्ध हथियारों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









