फ्लैट में पकड़ा आईपीएल मैच पर सट्टा पकड़ा
May 17 2022
ग्वालियर। 99हब वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहे एक सटोरिए को पुलिस ने सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित आदित्य रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 714 फ्लैट से पकड़ा है। पकड़े गए सटोरिए से पुलिस ने 1 लाख रुपए नगद 1 मोबाइल और 1 करोड़ रुपए से अधिक सट्टे का लेखा-जोखा मिला है। सटोरिया एक लाइन पर कई कस्टमर को सट्टा लगवा रहा था। सटोरिए पर 300 क्लाइंट और 25 बुकिंग एजेंटों की आईडी मिली है फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सटोरिए के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
क्राइम ब्रांच के एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिरोल के सचिन तेंदुलकर मार्ग पर स्थित आदित्य रेसीडेंसी के फ्लैट नंबर 714 में एक सटोरिया 99 हब वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आईपीएल मैचों पर सट्टा लगवा रहे है। सूचना मिलते ही क्राइम ब्रांच और सिरोल थाने की टीम बनाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। टीम ने मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी कर आईपीएल मैच पर सट्टा खिलवा रहे एक सटोरिए को पकड़ा। पकड़े गए सटोरिये पंजाब और दिल्ली के बीच हो रहे आईपीएल मैच पर सट्टा लगवा रहा था पकड़े गए सटोरिया के पास से 1 मोबाइल 1 लाख रुपए नगद और एक करोड़ 10 लाख रुपए से अधिक का सट्टे का हिसाब किताब मिला है। पूछताछ करने पर पकड़े गए आरोपी ने अपनी पहचान रवि गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी माधौगंज के रूप में दी है। पुलिस ने पकड़े गए सटोरिए के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सट्टा खिलाने के लिए आईडी उपलब्ध करवाने वाले व्यक्ति के बारे में पूछताछ शुरू कर दी है।
पकड़े गए सटोरिए से 300 क्लाइंट और 25 बुकिंग एजेंटों की आईडी मिली है। पकड़े गए सटोरिए ने बताया है कि उसे आईपीएल मैच खिलवाने के लिए आईडी उपलब्ध करवाने वाला जनकगंज में रहने वाला है उसके खिलाफ भी केस रजिस्टर्ड कर लिया है हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









