निरीक्षण में निगम उपायुक्त को अनुपस्थित मिले सफाई मित्र, कटा वेतन
May 17 2022
ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में ग्वालियर नगर निगम को अव्वल लाने के लिए निगमायुक्त द्वारा प्रतिदिन स्वयं शहर का भ्रमण किया जा रहा है उसी क्रम में मंगलवार को उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान ने वार्ड 5, 51 एवं 54 का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विभिन्न वार्डों में सफाई मित्र गायब मिले। सभी सफाई मित्रों के वेतन काटने के निर्देश उपायुक्त ने दिए हैं।
उपायुक्त के निरीक्षण में वार्ड 5 में कुल 62 सफाई मित्रों में से 2 सफाई मित्र अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह वार्ड 51 में कुल 34 सफाई मित्रों में से 5 सफाई मित्र अनुपस्थित पाए गए। वार्ड 54 में कुल 45 सफाई मित्रों में से 2 सफाई मित्र अनुपस्थित पाये गये। इस प्रकार तीनों वार्डो में कुल 141 सफाई मित्रो में से 9 सफाई मित्र अनुपस्थित मिले। अनुपस्थित सफाई मित्रों के वेतन काटने के निर्देश दिए गए। इस दौरान उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत दलेल लगवाएं एवं दलेल में अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करें। अपने अपने क्षेत्रान्तर्गत सभी सहायक स्वास्थ्य अधिकारी सीटी एबं पीटी का निरीक्षण कर सफाई कराएं तथा डोर टू डोर वाहनों में सौ फीसद सूखा एवं गीला कचरा अलग कराये और रिपोर्ट को व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रेषित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी एसआई सेकंडरी वेस्ट की प्रोपर मोनिटरिंग करें एवं दलेल लगाकर सफाई सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी भीष्म पमनानी एवं स्वच्छता निरीक्षक रामचंद्र धौलपुरिया सहित अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









