अर्टिका कार में मोबाइल पर क्रिकेट मैच का ऑनलाईन सट्टा खिला रहे चार सट्टेबाज गिरफ्तार

May 17 2022

ग्वालियर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी को गत रात में जरिए मुखबिर सूचना प्राप्त हुई कि थाना थाटीपुर क्षेत्र स्थित मयूर मार्केट, बसंत टॉकीज के पास कुछ लोग एक सफेद रंग की अर्टिका कार में मोबाइल पर आईपीएल क्रिकेट पर ऑनलाईन सट्टा खिलवा रहे हैं। उक्त सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही हेतु एएसपी क्राईम राजेश डण्डोतिया को क्राईम ब्रांच व थाना थाटीपुर पुलिस की टीम की संयुक्त टीम बनाकर आईपीएल क्रिकेट पर हार जीत का दाब लगाकर सट्टा खिलवा रहे सटोरियों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया।
पुलिस टीम को मुखबिर के बताये स्थान मयूर मार्केट, बसंत टॉकीज के पास कार्यवाही हेतु भेजा गया। पुलिस टीम को बसंत टॉकीज के पास चार लड़के एक सफेद रंग की अर्टिका कार में मोबाइलों पर अलग-अलग ऑनलाईन सट्टा लेते हुए दिखे, पुलिस टीम को देखकर उन्होनेे कार लेकर भागने का प्रयास किया। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेरकर पकड़ा लिया गया। तलाशी लेने पर उनके पास से चार मोबाइल जिसमें एक आईफोन-13, दो रेडमी, एक आईटेल तथा एक वनप्लस एवं 1000 रूपये नगद जप्त किये गये। पकड़े गये सटोरियों के मोबाइल चैक करने पर उसमें वेबसाईट खुली मिली जिसके माध्यम से वह आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिला रहे थे। पकड़े गये सटोरियों से मिले मोबाइलों में लाखों का हिसाब-किताव भी मिला है। उक्त पकड़े गये सटोरियों के खिलाफ खिलाफ थाना थाटीपुर में पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्व किया गया।