प्रभारीमंत्री सिलावट ने स्टेशन के बाहर बजरिया में गंदगी मिलने पर अफसरों को फटकारा
May 17 2022
ग्वालियर। ग्वालियर के प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट यूं तो अक्सर ही ग्वालियर आते रहते हैं। हर बार वे स्टेशन से सीधे कार से अपने गंतव्य पर निकल जाते थे। लेकिन मंगलवार को वे स्टेशन से अपने वाहन से जाने की बजाए वे टहलते हुए स्टेशन के बाहर आ गए और आसपास का जायजा लेने लगे। निरीक्षण के दौरान जब उन्हें स्टेशन के आसपास गंदगी मिली तो वे नाराज हो गए। उन्होंने संबंधित अफसरों को फटकार भी लगाई। इस दौरान नगरनिगम के अफसरों को गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। साथ ही दुकानदारों को भी स्वच्छता को लेकर समझाइश दी।
जिले के प्रभारीमंत्री तुलसीराम सिलावट मंगलवार सुबह इंदौर इंटरसिटी एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। उन्हें लेने के लिए जिला प्रशसान व नगरनिगम का अमला भी स्टेशन पर पहुंच गया था। प्रशासनिक अमले ने सोचा था कि मंत्रीजी हर बार की तरह ही इस बार कार से रेस्टहाउस के लिए रवाना हो जाएंगे। लेकिन इस बार प्रभारीमंत्री का मिजाज बदला हुआ था। वे स्टेशन से बाहर निकले और वाहन में बैठने की जगह स्टेशन बजरिया में पहुंच गए। जहां पर उन्होंने दुकानों के आसपास गंदगी देखी। गंदगी दिखते ही प्रभारी मंत्री की त्योरिया चढ़ गई और उन्होंने नगरनिगम के अफसरों व प्रशासन के अफसरों की गंदगी को लेकर फटकार लगाना शुरू कर दिया। उन्होंने अफसरों से कहा कि वे गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। यदि कोई बार बार गलती कर रहा है तो उसके खिलाफ अधिक सख्त कार्रवाई करें।
दुकानारों को भी समझाया
प्रभारीमंत्री सिलावट ने बजरिया क्षेत्र के दुकानदारों को भी स्वचछता को लेकर समझाइश दी और गंदगी न फैलाने के लिए कहा। उन्होंने दुकानदारेां से कहा कि वे डस्टबिन रखे। सभी गंदगी को डस्टबिन में रखें और निगम के कचरा कलेक्ट करने वाले वाहनों में ही डालें। आसपास गंदगी नहीं दिखना चाहिए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









