जैन मिलन फाउंडेशन में बाहर से आए मेंबर सम्मिलित हुए.भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन की बैठक में नवीन टीम घोषित की गई. तीन साल के बाद मेम्बरों की विशेष बैठक व फाउंडेशन के चुनाव हुए

May 16 2022

ग्वालियर-:  भारतीय जैन मिलन क्षेत्रीय क्रमांक- 2 के आतिथ्य में भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन की तीन साल के बाद मेम्बरों की विशेष बैठक व फाउंडेशन के चुनाव आज सोमवार को माधव डिस्पेंसरी के सामने स्थित वीर जैन छात्रावास में आयोजित की गई। इस बैठक में दिल्ली, मेरठ, देहरादून, मैसूरी, सोनीपत, मुज्जफरनगर, बड़ौत, बागपत आदि जगहों से पधारेजैन मिलन के क्षेत्रीय क्रमांक 2 के मीडिया प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम  ने बताया कि फाउंडेशन के बैठक के मुख्य अतिथि जैन मिलन के राष्ट्रीय परम संरक्षक सुरेशचंद रितुराज जैन थे। मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन गुना, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र टोंग्या व प्रवीण गंगवाल, महिला चेयरपर्सन शीला टोंग्या, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री मनोज जैन, प्रशासन मंत्री अजय जैन, फाउंडेशन कार्यकारी चेयरमैन डॉ सुनील गोधा, चेयरमैन नरेशचंद जैन, प्रचारमंत्री विजय जैन, कोषाध्यक्ष जयकुमार जैन, उपाध्यक्ष मनोज जैन, आदि मौजूद थेभारतीय जैन मिलन फाउंडेशन की बैठक का शुभांरभ मंच उदघाटन श्री व्ही.के जैन व महामंत्र णमोकार के चित्र का आवरण प्रमोद जैन एवं दीप प्रज्वलन निर्मल पाटनी ने किया। मंच प्रर्थना क्षेत्रीय सचिव अनिता जैन ने की। अतिथि उद्बोधन क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन बंटी व डॉ सुनील गोधा फाउंडेशन कार्यकारी चेयरमैन ने प्रतुस्त किया। आतिथियो का स्वागत चेयरपर्सन श्रीमती शीला टोंग्या, क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश जैन व क्षेत्रीय सचिव अनिता जैन चंदन के तिलक रक्षा सूत्र बांधकर किया। संचलान राजीव जैन ने कियानवीन टीम में अध्यक्ष नरेश चंद जैन सोनीपत  व सचिव अनिल जैन मेरठ को नियुक्त कियाजैन मिलन के क्षेत्रीय क्रमांक 2 के मीडिया प्रवक्ता सचिन जैन आदर्श कलम  ने बताया कि भारतीय जैन मिलन फ़ाउंडेशन के वर्ष 2022 -23 के लिए अध्यक्ष नरेशचंद जैन सोनीपत, कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल जैन पाटनी  ग्वालियर, सचिव अनिल जैन मेरठ बर्फ़ वाले, सहमंत्री सुभाष जैन, कोषाध्यक्ष संजीव जैन,  बनाए गए। नए फ़ाउंडेशन सदस्य के रूप में ज़ोन २ से संजय जैन मुरेना,महेश जैन, नरेंद्र जैन शिवपुरी,मृदुल पहाड़िया व सविता जैन को बनाए गए फाउंडेशन हर क्षेत्र में समय समय पर जरूरतमंदों की मदद करती है..रितुराजराष्ट्रीय संरक्षक सुरेशचंद रितुराज ने कहा फाउंडेशन के मेम्बरों हर क्षेत्र में समय समय पर जरूरतमंदों की मदद करती हुई आई है और आगे भी करती रहेगी। जैन मिलन फाउंडेशन अपनी जिम्मेदारी के साथ समाज के बिछड़े वर्ग के बच्चों की शिक्षा के लिए विशेष सहयोग करती है। राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय जैन ने कहा कि जैन मिलन फाउंडेशन समाज के कमजोर लोगो के लिए मदद करता है। फाउंडेशन द्वार कोरोना के समय मे जब समाज व असहाय लोगो की राशन, भोजन, मेडिकल व अन्य सामान की व्यवस्था की गई