आरक्षण की मांग, पूर्व सैनिकों ने किया हाइवे जाम
May 15 2022
ग्वालियर। शासन द्वारा पूर्व सैनिकों के लिए आरक्षण खत्म करने पर रविवार को निरावली चौराहे पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम का पता चलते ही पुलिस और प्रसाशन के अफसर मौके पर पहुंचे और चक्काजाम कर रहे पूर्व सैनिकों को समझाकर जाम खुलवाया। इसके बाद पूर्व सैनिक सड़क किनारे बैठकर धरना शुरू कर दिया।
ज्ञात हो कि पिछले आठ दिन से शहर में अलग-अलग स्थानों पर धरना दे रहे पूर्व सैनिक रविवार की सुबह बगैर किसी सूचना के निरावली चौराहे पर पहुंच गए और चक्काजाम कर दिया। मामले का पता चलते ही शहर के कई थानों की पुलिस के साथ ही प्रशासनिक अफसर व तहसीलदार शिवदयाल धाकड़ मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाइश दी कि उनके द्वारा किया गया हाइवे जाम गलत है और वह अपनी शिकायत उचित मंच पर करे। इसके बाद पूर्व सैनिक हाइवे से हट गए और सड़क किनारे धरना देना शुरू कर दिया।
रैली निकालकर करना था विरोध
बताया गया है कि पूर्व सैनिक आज निरावली चौराहे से रैली निकालकर गोला का मंदिर जाना था, लेकिन यहां पर एकत्रित होने के बाद पूर्व सैनिक रैली ना निकालकर वहीं पर हाइवे पर चक्काजाम करना शुरू कर दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









