अनुपस्थित कर्मचारियों का वेतन काटने के साथ होगी विभागीय कार्यवाही
May 15 2022
ग्वालियर। स्वच्छ सर्वेक्षण में अव्वल लाने के लिए नगर निगम के आयुक्त द्वारा प्रतिदिन शहर में निरीक्षण किया जाता है उसी क्रम में उपायुक्त स्वास्थ्य सत्यपाल सिंह चौहान द्वारा सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने हेतु ग्वालियर विधानसभा में निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वार्ड 1,5 एवं 7 के कर्मचारियों की उपस्थिति भी चेक की गई जिसमें क्रमश: 3, 8 एवं 10 कर्मचारी अनुपस्थित पाए। अनुपस्थित कर्मचारियों में नियमित, विनियमित कर्मचारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही किये जाने एवं आदतन अनुपस्थित रहने वाले आउटसोर्स के विरुद्ध सेवा से पृथक किये जाने की कार्यवाही की जाएगी।
वार्ड 7 में निरीक्षण में उपायुक्त स्वास्थ्य द्वारा डोर टू डोर वाहन को चेक किया एवं फीडबैक रजिस्टर न होने पर संबंधित चालक के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश डिपो प्रभारी को दिए गए। उक्त क्षेत्र की व्यवस्था का दायित्व स्वच्छ्ता निरीक्षक एवम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी का होता है किंतु स्वच्छ्ता निरीक्षक एवम सहायक स्वास्थ्य अधिकारी निरीक्षक के दौरान क्षेत्र में नही पाए जाने पर स्वच्छता निरीक्षक अनिल धोलकर तथा सहायक स्वास्थ्य अधिकारी अजय सिंह एवं शरण कुमार को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए जाएंगे।
इनका कटेगा वेतन
वार्ड 1 में मोहित पुत्र लालू, सुनीता पत्नी राकेश, किशन पुत्र सुरेश। वार्ड 5 में मुन्नी पत्नी राजू, धर्मचंद्र पुत्र ओमप्रकाश, मनोज पुत्र श्रेया, विजय पुत्र कप्तान, रवि पुत्र रमेश, राजू पुत्र रमेश, विकास पुत्र संतोष विशाल पुत्र राजू। वार्ड 7 में मुकेश पुत्र रामस्वरूप, अशोक पुत्र विष्णु, विजय पुत्र पूरन, राजकुमार पुत्र मुन्नालाल, श्याम पुत्र पातीराम, निर्वेश पुत्र गौरी, राकेश पुत्र भगरी, सुरेंद्र पुत्र लल्ला, संजय पुत्र लालाराम, एवं मनीषा पत्नी संतोष।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









