जस्टिस जितेन्द्र माहेश्वरी को मातृ शोक
May 14 2022
ग्वालियर। सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधिपति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी की मां मोहन प्यारी देवी पत्नी स्व. सूरजमल माहेश्वरी का शनिवार की सुबह निधन हो गया। वे 97 साल की थीं। उनकी अंतिम यात्रा शनिवार को शाम 5 बजे चंद्रशेखर आजाद मार्ग जौरा, जिला मुरैना से मुक्तिधाम पहुंची।
उनके परिवार के सदस्य विष्णु कुमार माहेश्वरी, डॉ. रवि माहेश्वरी, न्यायाधिपति जितेन्द्र कुमार माहेश्वरी, अखिल माहेश्वरी, आशुतोष माहेश्वरी, अतुल माहेश्वरी, अभिषेक माहेश्वरी, अंकुर माहेश्वरी, डॉ आशीष माहेश्वरी, जतिन माहेश्वरी, मनु माहेश्वरी हैं।वहीं ग्वालियर के अभिभाषकों ने भी मोहन प्यारी देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया।
मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने राज्य सरकार की ओर से जौरा पहुँचकर दी श्रद्धांजलि
नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेन्द्र सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधिपति जितेन्द्र कुमार महेश्वरी की माताजी श्रीमती मोहन प्यारी देवी, धर्मपत्नी स्व. सूरजमल महेश्वरी के निधन पर उनके पैतृक आवास चन्द्रशेखर आजाद मार्ग जौरा, जिला मुरैना पहुँचकर राज्य सरकार की ओर से श्रृद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्री सिंह ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









