हत्या के आरोपियों को पकड़ने उत्तर प्रदेश पुलिस की ग्वालियर में दबिश

May 14 2022

ग्वालियर-उत्तर प्रदेश के थाना रेबर जिला जालौन में हत्या करके भागे आरोपियों की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस ने ग्वालियर में उनके ठिकानों पर दबिश दी। इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह व अवधेश कुमार सिंह तथा कॉन्स्टेबल धीरज राठौर की टीम मनोज उर्फ सरपंच निवासी लक्ष्मणगढ़ थाना महाराजपुरा के घर पहुंची, लेकिन आरोपी वहां से फरार था। पुलिस ने वहां दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर दिया। इसी प्रकार दूसरे आरोपी सुभाष निवासी प्रगति विहार गोला का मंदिर पर पुलिस पहुंची तो आरोपी घर पर नहीं था। पुलिस ने वहां भी नोटिस चस्पा कर दिया। इसी हत्या के एक और आरोपी बंटी उर्फ जय सिंह गुर्जर निवासी टूंडला मालनपुर जिला भिंड को पकड़ने भी पुलिस पहुंची थी, लेकिन वह भी वहां नहीं मिला।