लुटेरे ने बेटी पर अड़ाया कट्टा तो भिड़ गई मां,भागने पर मजबूर हुए लुटेर
May 14 2022
ग्वालियर। बच्ची को घुमाने निकली जवान की पत्नी और दो वर्षीय बच्ची पर लुटेरे ने कट्टा तान दिया। घटना महाराजपुरा थाना क्षेत्र के जड़ेरूआ बांध के पास की है। बच्ची पर कट्टा तना देखकर जवान की पत्नी लुटेरे से भिड़ गई और उसे भागने पर मजबूर कर दिया। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों की तलाश की, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आए हैं। फिलहाल पुलिस लुटेरों की तलाश के लिए इलाके के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
महाराजपुरा थाना क्षेत्र के बीपी सिटी निवासी सचिन तोमर पुलिस में जवान है। उनकी पत्नी काजल तोमर दो वर्षीय बेटी श्रव्या तोमर तथा पास ही रहने वाली रिंकी और रिया नामक छात्रा जड़ेरूआ के पास स्थित पार्क जा रही थी। अभी वह जड़ेरूआ बांध के पास पहुंची ही थीं कि तभी एक बाइक पर सवार दो युवक आते दिखे। जो उनसे कुछ दूरी पर आकर रूक गए और एक युवक बाइक से उतरकर उनके पास पहुंचा, जबकि दूसरा बाइक मोड़ कर खड़ा हो गया। दोनों युवक हेलमेट लगाए थे। पास आते ही युवक ने कमर से कट्टा निकाला और काजल पर लगा दिया और उससे चेन देने को कहा।
कट्टा देखकर वह डर गई और उसने चेन उतारना शुरू किया तो बदमाश ने कट्टा उससे हटाकर श्रव्या पर अड़ा दिया। बच्ची पर कट्टा देखकर वह घबरा गई और तेजी से चेन उतारकर कुछ दूरी पर फेंक दी। जैसे ही बदमाश चेन उठाने के लिए मुड़ा तो काजल ने पास पड़े पत्थरों से उस पर हमला बोलदिया।
अचानक हुए हमले से लुटेरा घबरा गया और उसके हाथ से कट्टा गिर गया। कट्टा गिरते ही लुटेरा भागा, कुछ कदम जाने के बाद वह फिर वापस आया और एक बार फिर कट्टा लहराया तो रिया, रिंकी तथा काजल ने बदमाश पर पथराव किया, तभी अन्य लोग वहां पर आ गए और लुटेरे घबराकर बाइक स्टार्ट कर भाग निकले। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद लुटेरों की तलाश में सर्चिंग की, लेकिन लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं आए हैं।
पीडि़ता ने बताया कि जब लुटेरे ने बेटी पर कट्टा ताना तो उसे सहन नहीं हुआ और बगैर किसी परवाह के उसने चेन दूर फेंकी और जैसे ही लुटेरा वापस मुड़ा तो उसने पत्थर से हमला कर दिया। हमले से घबराए बदमाश भाग निकले।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









