केआरजी कॉलेज में किया सकोरे और बर्ड्स हाउस का वितरण
May 14 2022
ग्वालियर। दाना पानी से मात्र पक्षी नहीं बचेंगे बल्कि मानव जाति बचेगी यह बोला जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी क्योंकि पक्षी ही हैं, जो जंगल लगाते हैं और सही मायने में वृक्षारोपण करते हैं। जिससे हमें प्राणवायु मिलती है। यह बात दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह के प्रमुख सहयोगी निर्माण आईएएस के संचालक संजय गुप्ता ने शासकीय कमला राजा कन्या स्नातकोत्तर स्वशासी महाविद्यालय ग्वालियर एवं दाना पानी फॉर वर्ड्स समूह द्वारा आयोजित पक्षियों के संरक्षण के लिए छात्राओं को अवगत कराते हुए महाविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा चिडिय़ों की तरह चहकती मेरी बहनों आपसे अपेक्षा है कि आप सभी अपने घरों और जहां संभव हो पशु-पक्षियों के लिए दाना पानी की व्यवस्था करेंगी।
दाना पानी फॉरवर्ड समूह में बर्ड्स हाउस बनाकर लागत मूल्य पर वितरण करने वाले, समूह को एक नया आयाम देने वाले सुधीर कुशवाह ने पशु-पक्षी संरक्षण हेतु महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उपस्थित छात्राओं एवं प्राध्यापक, अध्यापकों को अपनी दिनचर्या में दाना पानी को सम्मिलित करने की शपथ दिलाई। केआरजी के अकादमिक सचिव डॉ संजय स्वर्णकार ने कहा एक समय परिसर में 50 फ़ीसदी से अधिक क्षेत्र में हरियाली होती थी, जो अब कम हो गई है। फिर भी परिसर में पक्षियों के अनुकूल वातावरण पाया जाता है। यही कारण है कि 38 प्रजातियों के पक्षी परिसर में पाए जाते हैं। हम प्राध्यापक, अध्यापक परिसर में दाना पानी का प्रबंध करते रहे हैं। अब हम व्यक्तिगत से उठकर इंस्टीट्यूशन के रूप में दाना पानी फॉर बर्ड्स समूह के साथ जुड़कर कार्य करेंगे। समूह के द्वारा किया जा रहा नेक कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करेंगे।
इस मौके पर समूह की वरिष्ठ सदस्य डॉ.वीणा प्रधान, संगीता कुशवाह और एस.ए.एफ.ग्राउंड की पुलिस हिल पहाड़ी को 12 हजार 885 पेड़ लगाकर आनंद वन बनाने वाले इंद्र सिंह ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम.आर. कौशल, अकादमिक सचिव डॉ. संजय स्वर्णकार, विभागाध्यक्ष प्राणी शास्त्र डॉ. राजेंद्र कुमार दुबे, सुधीर कुशवाह, संजय गुप्ता, डॉ.वीणा प्रधान, इंद्रदेव सिंह, एच.के. खेंगर, अमन कुलश्रेष्ठ, हरीश कुशवाह, अनिरुद्ध कुशवाह, शुभम चौधरी, प्राणी शास्त्र विभाग के सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं प्रमुख रूप से उपस्थित रही। इस कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ.मोहित आर्य सहायक प्राध्यापक प्राणीशास्त्र द्वारा किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









