महिलाएं सुरक्षित तो देश सुरक्षित-अंजली बत्रा
May 13 2022
ग्वालियर। जहां एक ओर शहर में भीषण गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, वहीं कुछ लोग गरीब हितग्राहियों के लिए दानदाता का रूप लेकर प्रकट हो रहे हैं। लायंस क्लब प्रियदर्शनी द्वारा फेमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ग्वालियर शाखा को हितग्राहियों को गर्मी से राहत देने हेतु एक बड़ा कूलर लायंस क्लब प्रियदर्शिनी द्वारा भेंट किया गया।
लायंस क्लब की अध्यक्ष अंजली बत्रा द्वारा कार्यक्रम में सभी को स्वास्थ्य के प्रति सजक रहने की अपील की, साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाएं सुरक्षित तो देश सुरक्षित। कार्यक्रम में संस्था की शाखा प्रबंधक नीलम दीक्षित द्वारा सभी को संस्था की गतिविधियों एवं उद्देश्य पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विशेष रूप से लायंस लब की पूर्व अध्यक्ष मनप्रीत कौर एवं मानसेवी सचिव सुमन मदान उपस्तिथ थीं।
कार्यक्रम में संस्था की अध्यक्ष सीमा शर्मा एवं मानसेवी सचिव डॉ. केके दीक्षित के मार्गदर्शन से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। कार्यक्रम के अंत में संस्था के कार्यक्रम अधिकारी अच्छेंद्र सिंह कुशवाह द्वारा सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









