मनोबल बढ़ाने प्रतिभावान बच्चों का सम्मान जरूरी-धनश्याम पिरोनिया
May 13 2022
ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवम संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अर्थ डे, एवम् मदर्स डे पर आयोजित डाइंग और प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विजेता एवम उपविजेता बच्चों का सम्मान एवम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन शुक्रवार 13 मई को दीनदयाल सिटी मॉल फ़ूड कोर्ट थर्ड फ्लोर पर आयोजित किया गया।
संस्था के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया की पृथ्वी दिवस एवं मदर्स डे के विजेता उपविजेता पुरूस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि घनश्याम पिरोनिया पूर्व विधायक भांडेर, विशिष्ट अतिथि केदार नाथ गुप्ता, वरिष्ठ समाजसेवी डॉ मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल द्वारा वितरण किया गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों का स्वागत भी संस्था द्वारा किया गया, इस मौके पर पूर्व विधायक धनश्याम पिरोनिया ने कहा मनोबल बढ़ाने के लिए प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत करना जरूरी है।अर्थ डे पर आयोजित डाइंग प्रतियोगिता के विजेता एवम् उपविजेता वर्ग ए में प्रथम पुरस्कार अनन्या बाथम, द्वितीय पुरस्कार अनवेष राय चौधरी तृतीय पुरस्कार हशिका चौरसिया, वर्ग बी में 9 से 14 साल में विजेता उपविजेता प्रथम पुरस्कार भरत तोमर द्वितीय पुरस्कार काजल शर्मा तृतीय पुरस्कार हर्षिता चौकोटिया सांत्वना पुरस्कार राघव सिकरवार तृप्ति भट्टाचार्य वर्ग सी 15 साल से ऊपर वालें बच्चों में विजेता उपविजेता इस प्रकार है। प्रथम पुरस्कार गरिमा मासोरिया द्वितीय पुरस्कार प्रियांशी यादव तृतीय पुरस्कार मुस्कान गोयनार, अमृता धाकड़ सांत्वना पुरस्कार वंदना आर्य, कुमकुम, खुशी चौरसिया रही।
मदर्स डे पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में विजेता उपविजेता बच्चों के नाम इस प्रकार है प्रथम पुरस्कार ईशा प्रजापति, द्वितीय पुरस्कार आरन शर्मा, तृतीय पुरस्कार धानी भारद्वाज सांत्वना पुरस्कार द्रष्टि प्रजापति,मानवी कोरी, संजना मंगल,चेरी शिवहरे वर्ग बी में प्रथम पुरस्कार अनुष्का सोनी द्वितीय पुरस्कार भरत तोमर, अनन्या गुप्ता, तृतीय पुरस्कार जानवी सूद सांत्वना पुरस्कार काजल शर्मा, दीपिका पंजवानी, लक्ष्य अग्रवाल एवम् वर्ग सी में प्रथम पुरस्कार सौरभ रंजक, द्वितीय पुरस्कार याशिका अग्रवाल, तृतीय पुरस्कार वंदना आर्य, एवम् मुस्कान गोयनार सांत्वना पुरस्कार कृष्णा माहौर, जानवी सिंह एवं आयुष सिसोदिया रही। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी बच्चों को एवम् अभिभावकों से संस्था द्वारा समय समय पर आयोजित होने वाले आयोजन में उपस्थिती दर्ज करने की अपील की है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









