जमीन को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की हालत गंभीर

May 12 2022

ग्वालियर। डबरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत डबरा गांव में गत आधी रात को एक ही समाज के दो पक्षों में जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते लड़ाई इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्ष एक दूसरे के जान के प्यासे हो गए और लाठी-डंडों और धारदार हथियार से एक दूसरे पर हमला कर दिया, जिससे दोनों पक्षों को गंभीर चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार बघेल समाज के 2 परिवार रहते हैं, जिनके बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा है। इसे लेकर 11 बजे दोनों पक्षों में एक बार फिर विवाद गहरा गया और लाठी-डंडे फरसे कुल्हाड़ी चल गए। जिसमें तकरीबन 6 लोग घायल हुए। पड़ोसियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को अपने साथ थाने ले आई जहां से उन्हें सिविल अस्पताल डबरा में इलाज के लिए भर्ती कराया।
पुलिस ने शोभा पुत्र जयराम बघेल के शिकायती आवेदन पर तितरिया बघेल, राहुल बघेल, आकाश बघेल और कालू बघेल और तितुरिया पुत्र लायकराम की शिकायत पर रामकिशन विक्की व मोहन के खिलाफ मारपीट गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज कर लिया है। अनुविभागीय अधिकारी विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि आधी रात को एक ही समुदाय के दो पक्षों में जमीन के विवाद को लेकर झगड़ा हो गया था। दोनों पक्षों पर जान से मारने की धमकी गाली देने का मामला दर्ज कर लिया है।