कार-ट्रक भिड़ंत में दो महिला सहित तीन की मौत.तीन लोग घायल

May 12 2022

ग्वालियर। आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्वालियर के घाटीगांव के पास ट्रक ने एक कार में सामने से भीषण टक्कर मारी। इस दुर्घटना में दो महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए, जिनकी हालात चिंताजनक बनी हुई है। मृतकों में माँ, बेटी और देवर शामिल है। 
बताया गया कि इटावा निवासी एक राजावत परिवार का एक भाई शाजापुर में रहता था जिसका निधन गुरूवार देर रात को गया था। इसकी सूचना मिलने पर पूरा परिवार और उनकी एक विवाहित बेटी सहित 6 लोग कार से इटावा से शाजापुर के लिए निकले थे। कार ग्वालियर से लगभग 28 किलोमीटर दूर आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंची, तभी तेजी से एक ट्रक सामने से आ गया कार चालक ने उससे बचने के लिए खूब कोशिश की लेकिन ट्रक से टकरा कर कार चालक ने कार से नियंत्रण खत्म हो गया और वह गड्ढे में जा गिरी। कार में से आ रही चीखों को सुनकर आसपास के लोग उन्हें बचाने पहुंचे। जब तक लोगों को निकाला गया, तब तक मिथिलेश राजा वत व उनकी बेटी रूबी भदोरिया, देवर देवेंद्र राजावत की मौत हो चुकी थी। तीन घायल थे, जिन्हें पुलिस ने ग्वालियर के जेएएच अस्पताल के ट्रामासेंटर में भर्ती कराया दिया है। जहां पर उनकी हालत चिंताजनक है।