स्पा सेंटर पर सेक्स रैकेट पकड़ा, 1500 रुपए में होती थी एक्स्ट्रा सर्विस देने की डील

May 12 2022

ग्वालियर। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का रैकेट चला रहे एक स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए पर्दाफाश किया है। पुलिस ने स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री सहित तीन युवतियां, दो पुरूष और संचालक को भी हिरासत में लिया है। फिलहाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने पकड़ी गई महिलाएं और स्पा संचालक के खिलाफ अनैतिक निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ शुरू कर दी है । ग्वालियर क्राइम ब्रांच पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि मुरार थाना क्षेत्र के बारादरी चौराहे के पास एचएन आयुर्वेदिक स्पा बॉडी रिलेक्सेशन सैलून सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा चलाया जा रहा है। क्राइम ब्रांच पुलिस ने मुखबिर की निशानदेही पर स्पा सेंटर में दबिश दी। दबिश के दौरान क्राइम ब्रांच पुलिस को मौके से 3 युवतियां, दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। क्राइम ब्रांच पुलिस को स्पा सेंटर की तलाशी लेने पर जिस्मफरोशी से संबंधित अन्य सामग्री और रजिस्टर में ग्राहकों का लेखा-जोखा मिला है। पूछताछ करने पर पता चला है कि पकड़ी गई 3 युवतियों में से एक युवती आगरा और दूसरी अलीगढ़ की रहने वाली बताई जा रही है। वही तीसरी युवती ग्वालियर की रहने वाली है। पुलिस को इनके पास से आधार कार्ड भी मिले हैं। पुलिस ने पकड़ी गई तीन युवतियों दो पुरुष और स्पा सेंटर के संचालक को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस ने पकड़े गए सभी आरोपियों के खिलाफ निवारण अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब पकड़ी गई महिलाओं से इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों के बारे जानकारी जुटा रही है। स्पा सेंटर में आने बालों को स्पा का रेट 500 बताया जाता था। फिर ग्राहकों से 1500 रुपए में एक्स्ट्रा सर्विस की डील होती थी। सौदा पटने पर तीनों युवतियां ग्राहकों के सामने आती थी। ग्राहक जिस भी युवती को पसंद करता था उस युवती की बुकिंग फिक्स हो जाती थी। क्राइम ब्रांच एडिशनल एसपी राजेश दंडोतिया कहना है कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चलाया जा रहा है। मुखबिर की निशानदेही पर घेराबंदी कर एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर स्पा सेंटर में भेजा गया था। जैसे ही सौदा तय हुआ क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस ने स्पा सेंटर पर कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर पर 3 युवतियां दो पुरुष सहित स्पा सेंटर संचालक को हिरासत में लिया है। साथ ही इस स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री मिली है। फिलहाल पकड़ी गई युवतियों और उसके संचालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनसे पूछताछ की जा रही है।