एक साथ दो स्थानों पर प्रशासन की कार्रवाई, तीन बीघा जमीन कराई मुक्त

May 11 2022

ग्वालियर। जिला प्रशासन ने दो महीने जो सरकारी जमीन घुमत्तू समाज के 28 परिवारों को आशियाना बनाने के लिए दी थी, उस जमीन के साथ ही दो बीघा सरकारी जमीन को खुर्दबुर्द कर भू-माफियाओं ने बेच डाला। प्रशासन के पास पहुंची शिकायतों के बाद बुधवार को नारायण विहार सहित समाधिया कॉलानी स्थित बेलदारपुरा में कार्टी गई अवैध कॉलोनी पर प्रशासन का बुलडोजर जमकर दौड़ा।
म़ुरार क्षेत्र में पदस्थ तहसीलदार नीना सिंह सेंगर ने बताया कि मुऱार के गोला का मंदिर क्षेत्र स्थित नारायण विहार कॉलोनी के पास दो महीने पहले जिला प्रशासन ने लोह पीटा समुदाय के 28 परिवारों को घर बनाने के लिए पट्टे पर जमीन उपलब्ध कराई थी, लेकिन इस जमीन पर इलाके कुछ भूमाफियाओं ने दी गई पट्टे की जमीन के साथ दो बीघा सरकारी जमीन पर अवैध रुप से कब्जा कर सरकारी जमीन को खुदबुर्द कर बेचना शुरु कर दिया था। प्रशासन को इस मामले की जानकारी मिली वैसे ही बुधवार सुबह प्रशासनिक अमला मौके पर निगम की जेसीबी लेकर जा पहुंचा। मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों ने एक घंटे कार्रवाई कर तीन करोड़ रुपए की सरकारी जमीन भू-माफियाओ के कब्जे से मुक्त करा लिया। कार्रवाई में तहसीलदार नीना सेंगर, आरआई योगेन्द्र त्रिपाठी, महेश ओझा, सुनीता तोमर, दिनेश श्रीवास्तव, पटवारी विनोद यादव, राकेश मिश्रा, धीरज बाथम सहित नगर निगम का अमला शामिल रहा।
बेलदार का पुरा में अवैध कॉलोनी पर चला बुलडोजर
नगर निगम का बेलदार का पुरा में बन रही अवैध कॉलोनी पर बुधवार की सुबह बुलडोजर चला। निगम अधिकारियों ने यहां चल रहे निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया वहीं सड़कें भी खोद डाली। ज्ञात हो कि यहां पर 0.455 हैक्टेयर भूमि पर मान सिंह, भग्गो बाई, नंदकिशोर, लाल सिंह, नवीन जीत, सीमा, मानसिंह, सुनीता आदि ने अवैध अतिक्रमण कर अवैध कॉलोनी का विकास किया जा रहा था।