आशाराम बापू आश्रम में आयोजित दो दिवसीय शिविर संपन्न
May 11 2022
ग्वालियर। आशाराम बापू आश्रम ग्वालियर में आयोजित दो दिवसीय विद्यार्थी उज्जवल भविष्य निर्माण शिविर धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। यह जानकारी मीडिया प्रभारी बलबीर सिंह परमार ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी। छिंदवाड़ा गुरुकुल से ग्वालियर पधारी साधक बहन पुष्पा गुप्ता एवम राखी भोजवानी द्वारा शिविर में भारी संख्या में पधारे छात्रों को सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, ध्यान समेत तमाम यौगिक क्रियाएं सहज में सिखाते हुए कुशलता पूर्वक प्रशिक्षित करते हुए बताया कि ये सब अपनी दिनचर्या में शामिल कर तुम अपनी सनातन संस्कृति का डंका विश्व भर में बजा सकते हो। ब्रह्म मुहूर्त बेला जागरण को अमृत बेला करार देते हुए समय के महत्व को समझाते हुए बताया कि बीता हुआ समय वापिस नही आता। अत समय को व्यर्थ नष्ट नहीं होने दो। तन तंदुरुस्त रहे मन प्रसन्न रहे मस्तिष्क मजबूत रहे। गुरुकुलो की शिक्षा प्रणाली में बच्चों को सदाचार चरित्र निर्माण, सच्चे अर्थों में होता था। ताकि देश की युवा पीढ़ी ओजस्वी, तेजस्वी बनी रह सके। आज की पाश्चात्य शैली में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों की तुलना में प्राचीन गुरुकुल सनातनी प्रणाली सर्व श्रेष्ठ रही है।
विद्यार्थी शिविर का शुभारंभ व्यास पीठ पर आशाराम बापू के विग्रह फोटो पर दीप प्रज्ज्वलित के साथ किया गया। बचपन से बच्चो में भक्ति के संस्कारों का बीजारोपण हो सके गीता के श्लोकों का भाव सहित पाठ कराए गए और ऑडियो वीडियो सत्संग श्रवण कराया गया। पूर्ण रूपेण सनातन संस्कृति कितनी वैज्ञानिकता पर आधारित है, कैसे जीवन में उतार कर महान व्यक्तित्व का निर्माण करे। भली भांति समझाइश दी गई। विद्यार्थी शिविर के समापन पर सभी बच्चों के चेहरे प्रसन्न चित्त दिखाई दे रहे थे। सबका मंगल सबका भला हो भाव के साथ प्रार्थना कर मंगल आरती कर व्यास पीठ से आशीर्वाद ग्रहण किया।
विधार्थी शिविर में श्री योग वेदान्त सेवा समिति, युवा सेवा संघ, महिला उत्थान मंडल अध्यक्ष श्रीमती कल्पना शर्मा, गीता भार्गव, ज्योति मिश्रा, आशा शर्मा, पूजा चितोरिया, गीता रावल, अंजू नागपाल, श्रुति चौहान, इंदु बहन, जनक दुलारी, विमला कुशवाह, उर्मिला सोनी, बबिता दुसेजा इत्यादि शामिल थी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









