कांग्रेसजनों ने पद यात्रा कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया
May 11 2022
ग्वालियर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में देश मे बढ़ रही बेतहाशा महंगाई पेट्रोल, डीजल, रशोई गैस, खाने का तेल, दवाई, कपड़ा एवं अन्य जरूरत की सामग्री पर हो रही भारी मूल्यवृद्धि के विरोध में बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी 3 के अंर्तगत वार्ड 15 के गदाई पूरा से राठौर चौक तक कांग्रेसजनों ने पद यात्रा कर भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। पुतला दहन कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव सुनील शर्मा ने बताया कि जब से भाजपा सरकार सत्ता में आईं है तब से आम जनता का जीना मुश्किल हो गया है। गरीब आदमी का अपना ओर अपने बच्चों का पेट पालना मुश्किल हो गया। महिलाओं का रसोई का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है। यहां तक कि अब तो बच्चों की भी पेन्सिल, कॉपी, किताबें भी बहुत महंगी हो गई है और उनका पढ़ाई करना दूभर होता जा रहा है। भाजपा सरकार ने तो बुजुर्गों को भी नही बक्शा उनकी सारी सरकारी सुविधाएं एवं रियायतें बंद कर दी है। भाजपा सरकार में बूढ़े, बच्चे, जवान और महिलाएं,सभी महंगाई की मार झेल रहे है।
कार्यक्रम का संचालन मुनेद्र सिंह भदौरिया एवं कार्यक्रम का आभार अंकित आर्य ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रिंकू चौहान, रविंद्र यादव, रामनरेश परमार, सुरेश कुमार प्रजापति, ओमप्रकाश दुवे, रामनरेश शर्मा, राजेश सिंह कुशवाह, तरूण कुशवाह, सोनू राजावत, उमेश भदौरिया, अजित गोस्वामी, राधेश्याम शर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, बालकिशन राठौर, प्रदीप पगरैया, कमल राजावत, मनीष शर्मा, आनंद बाजपेयी, प्रथम भदौरिया, मनीष मन्ना, शोहेल खान, रिषभ शर्मा, रितेश बाथम, सुनील गुप्ता, विजय दिवाकर, अर्जुन शर्मा, शुभम शर्मा, कार्तिक पटेल, हरीश सिंह सोलंकी, बंटी कुशवाह, विष्णु शर्मा, मोनू राठौर, सौरभ शर्मा, रामसहाय तोमर, राजेन्द्र पाल, धर्मेन्द्र जादोन सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









