चलती कार का किया पीछाकर,चलती कार में ले रहे थे सट्टा
May 11 2022
ग्वालियर। पुलिस से बचने के लिए चलती कार में सट्टा ले रहे तीन सटोरियों को सिरोल थाना पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गए सटोरिओं से पुलिस ने तीन मोबाइल, 14 हजार रुपए के साथ ही दो कारे व हिसाब मिला है। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकडे गए सटोरिए आकाश राणा के लिए सट्टा लेतेे थे। अब पुलिस पकड़े गए सटोरिओं से पूछताछ में जुट गई है।
एएसपी मृगाखी डेका ने बताया कि सूचना मिली थी कि सिरोल इलाके में कुछ सटोरिए चलती कार में सट्टा लगवा रहे है। सूचना पर थाना प्रभारी सिरोल गजेन्द्र धाकड़ को कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। जिस पर टीआई सिरोल ने पुलिस टीम को कार्रवाई के लिए पहुंचाया।
पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि सटोरिए चलती कार में सट्टा लगवा रहे है। इस पर पुलिस ने दो पुलिस टीम बनाई और कार की घेराबंदी कर फुटी कॉलोनी से पकड़ा। पकड़े गए युवकों ने पूछताछ में अपने नाम लवकुश उर्फ बंटी पुत्र अलवेल गुर्जर निवासी बिलौआ, बनवारी पुत्र प्रकाश गुर्जर बताया। पुलिस को उनकी तलाशी में दो मोबाइल व हिसाब किताब मिला है। पूछताछ में पकड़े गए सटोरियों ने बताया कि उनका एक साथी दूसरी कार में फगुना होटल के पास सट्टा ले रहा है। इसका पता चलते ही पुलिस ने घेराबंदी कर पवन पुत्र अखिलेश दुबे निवासी चिक संतर मुरार को पकड़ा है। पकड़े गए सटोरिए से 14 हजार रुपए नगदी के साथ ही एक कार व मोबाइल सहित काफी हिसाब मिला है। पुलिस जांच में पता चला है कि वह आकाश राणा के लिए खाईबाजी करते है।
पुलिस केा उनके मोबाइल की जांच में कई आईडी मिली है। अब पुलिस इन आईडी पर कौन-कौन एक्टिव है कहां-कहां पर सट्टा खेला जा रहा है, इसका पता लगाने में जुट गई है। साथ ही पता चला है कि पकड़े गए सटोरिए 99 हब पर सट्टा खिला रहे थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









