जनसुनवाई में समस्याओं को लेकर कांग्रेस नेता सुनील शर्मा पहुंचे

May 10 2022

ग्वालियर। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव सुनील शर्मा ग्वालियर विधानसभा के क्षेत्रवासियों को लेकर मंगलवार को नगर निगम की जनसुनवाई में पहुंचे। उन्होंने नगर निगम कमिश्नर किशोर कन्याल को आवेदन देकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। सैकड़ों की संया में लोगों को लेकर निगमायुक्त के समक्ष पहुंचे कांगे्रस नेता शर्मा ने कहा कि ग्वालियर विधानसभा में पेयजल, खराब सड़कों, उफनती नालियां व जलभराव सहित कई समस्याएं व्याप्त हैं। उन्होंने इसकी शिकायत कई बार क्षेत्राधिकारियों से की है। लेकिन इन समस्याओं का स्थायी समाधान आज तक नहीं हो पाया है। स्थितियां लगातार खराब रहने के कारण आज वे निगमायुक्त की जनसुनवाई में पहुंचे हैं। निगमायुक्त ने उन्हें शीघ्र समस्याओं के निराकरण का अश्वासन दिया है।