नशे के कारोबारी के मकान पर चला जेसीबी

May 10 2022

ग्वालियर। स्मैक बेचने के फरार आरोपी के मकान पर मंगलवार को जेसीबी चलाई गई। उक्त कार्रवाई जिला प्रशासन के आदेश पर की गई। जानकारी के अनुसार बहोड़ापुर स्थित रामाजीपुरा निवासी राजू मुसलमान स्मैक का कारोबारी है। वह चोरी छिपे शहर में स्मैक खपाता रहता है। पुलिस नशे के कारोबार के मामले में उसे पिछले कई दिनों से ढूंढ़ रही है। इसी क्रम में जिला प्रशासन के आदेश से अमले ने राजू मुसलमान के मकान को अवैध निर्माण में ढहा दिया। इस मौके पर पुलिस के साथ प्रशासन के अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही।