दो बाइक भिड़ीं, एक युवक की मौत

May 10 2022

ग्वालियर। दो बाइकों की भिड़त में एक युवक की मौत हो गई। जबकि बाइक पर उसके साथ बैठा भतीजा घायल हो गया। हादसा बेहट थाना क्षेत्र के गुहीसर में हुआ। हादसे के बाद दूसरी बाइक का चालक भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बेहट निवासी 35 वर्षीय सतेन्द्र आर्य अपने भतीजे जितेन्द्र के साथ गुहीसर एक रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गए थे। खाना खाकर वह घर लोट रहे थे। अभी वह गुहीसर भी नहंीं निकले थे कि सामने से एक दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टकर मार दी। टकरर इतनी जर्बदस्त हुई कि सतेन्द्र और उसका भतीजा घायल हो गया। राहगीरों ने देखा तो पुलिस और उनके परिजनों को खबर दी। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उपचार के दौरान सतेन्द्र की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।