जेयू में ब्रिघमयंग यूनिवर्सिटी यूएसए के साथ अकादमिक सहयोग पर हुई चर्चा

May 10 2022

ग्वालियर। जीवाजी विश्वविद्यालय के सीआईएफ में यूएसए की ब्रिघमयंग यूनिवर्सिटी से आई प्रो जूलियानी ग्रोस और जेयू के संकायाध्यक्षों व विभागाध्यक्षों की एक बैठक हुई।
कुलपति प्रो अविनाश तिवारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जेयू की ओर से प्रो आइके पात्रो, प्रो जेएन गौतम, प्रो ओपी मिश्रा, प्रो एसके सिंह, प्रो एसके गुप्ता, प्रो राधा तोमर, प्रो एसके श्रीवास्तव, प्रो वायके जायसवाल, प्रो जीबीकेएस प्रसाद, प्रो नलिनी श्रीवास्तव, डॉ हरेंद्र शर्मा, डॉ निमिषा जादौन,, प्रो एसएन महापात्रा, डॉ सुमन जैन, डॉ मनोज शर्मा और डॉ समीर भाग्यवन्त मौजूद रहे।
बैठक में जेयू और ब्रिघमयंग विश्वविद्यालय के विभागों में होने वाली गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया। साथ ही भविष्य में होने वाले शोध, सहयोग व अन्य शैक्षणिक गतिविधियों के लिए छात्रों के आदान-प्रदान के बारे में चर्चा हुई।
कुलपति प्रो अविनाश तिवारी ने जेयू के छात्रों के लिए अंतिम सेमेस्टर के पाठ्यक्रम को ब्रिघमयंग विश्वविद्यालय से पूरा करने की बात कही। साथ ही उनके मास्टर प्रोग्राम में एडमिशन हेतु प्रस्ताव पर चर्चा की, जिस सबन्ध में प्रो ग्रोस ने सैद्धांतिक तौर पर सहमति दी और कहा कि इस प्रकार के सहयोग, समन्वय से दोनों विश्वविद्यालयों के बीच अकादमिक सहयोग बढ़ेगा, जिसका लाभ छात्रों को मिलेगा।
इसके बाद प्रो ग्रोस और उनके साथ आई 11 छात्राओं ने जेयू के पुस्तकालय का भ्रमण किया। जहां पुस्तकालयध्यक्ष प्रो. जेएन गौतम ने उन्हें पॉवर पॉइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से लाइब्रेरी के रिसोर्स के बारे में बताया। प्रो ग्रोस ने पुस्तकालय की तारीफ करते हुए उन्होंने पुस्तकालय में उपलध सैकड़ो साल पुरानी पांडुलिपियों को देखा और लाइब्रेरी के सभी सेशंस का भ्रमण किया।