संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कर रहे काली पट्टी बांधकर काम

May 10 2022

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपने चरणबद्ध आंदोलन के मंगलवार प्रथम दिन पूरे जिले में काली पट्टी बांधकर विरोध स्वरूप कार्य कर रहे हैं। 10, 11 और 12 मई को संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपनी 2 सूत्रीय मांगों के निराकरण के लिए चरणबद्ध आंदोलन कर रहा है। कर्मचारियों की मांग है कि 5 जून 2018 की सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बनाई गई नीति नियमित कर्मचारी के 90 प्रतिशत वेतनमान संविदा कर्मचारियों को दिया जाए एवं आउटसोर्स स्टाफ को पुन: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में लिया जाए। यह जानकारी संघ के जिलाध्यक्ष धर्मवीर शुला ने दी है।