शहर के प्रवेश द्वारों की जगह का निगमायुक्त ने किया निरीक्षण

May 10 2022

ग्वालियर। शहर की चारो दिशाओं पर स्मार्ट सिटी द्वारा हेरिटेज स्वरूप में बनाये जाने वाले प्रवेश द्वारों की जगह सुन्निश्चित करने के उद्देश्य से मंगनवार को निगमायुक्त किशोर कान्याल ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्मार्ट सिटी सीईओ नीतू माथुर सहित संबंधित अधिकारी कर्मचारी शामिल थे।
कान्याल ने शहर के चारों प्रवेश द्वार की जगह जिसमे भिंड बायपास, पुरानी छावनी, बेला की बावड़ी, मालवा कॉलेज के पास रोड का निरीक्षण किया और प्रवेश द्वार को बनाने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिए।
श्री कान्याल ने निर्देशित किया कि प्रवेश द्वार के निर्माण में ग्वालियर की ऐतिहासिकता को बखूबी दर्शाने के साथ-साथ इन प्रवेशद्वार पर टॉयलेट का विशेष प्रावधान रखा जाए।
कान्याल ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यह प्रवेशद्वार ग्वालियर की पहचान बन सके और आने वाले आंगतुक इन प्रवेश द्वार पर रुक सकें, उसके लिए इन प्रवेश द्वारों के आगे पीछे लगभग 500-500 मीटर की जगह को ग्रीनरी करने के साथ ही पार्किंग का भी उचित इंतजाम किया जाए।