सक्षम दिव्य प्रिय वेलफेयर सोसायटी ने एक जोड़े का विवाह संपन्न कराया

May 10 2022

ग्वालियर। सक्षम दिव्य प्रिय वेलफेयर सोसायटी द्वारा द्वितीय सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में एक जोड़े का विवाह संपन्न किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अग्रकुल महिला समिति की संस्थापक अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल उपस्थित रहीं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए। जिससे जो लोग आर्थिक रूप से सम्पन्न नही होते उन्हें अपने बच्चों का विवाह करने के लिए एक सशक्त माध्यम मिल जाता है। और वो अपने सपनों को पूरा कर लेते हैं। कार्यक्रम की आयोजिका रेणु राणा द्वारा वर वधु को गृहस्थी का आवश्यक उपहार भेंट कर कन्यादान लिया गया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष मुन्नी राणा द्वारा अपील करते हुये कहा कि दहेज रूपी दानव को नष्ट करने के लिए सम्मेलन एक सशक्त माध्यम है। कार्यक्रम में वरिष्ठ कार्यकर्ता वीरेंद्र शाक्य, बबलू पाराशर, प्रियांशी राणा, सक्षम राणा,पप्पू आदि ने तन मन धन से सहयोग किया।