भगवान परशुराम की निकली शोभायात्रा

May 09 2022

ग्वालियर। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा सनातन एवं ब्राह्मण सभा मुरार सहित ब्राह्मण बंधुओं के तत्वाधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष में भव्य चल समारोह एवं विशाल शोभायात्रा का आयोजन मुरार में आयोजित किया गया। चल समारोह भगवान परशुराम मंदिर घासमंडी मुरार से प्रारंभ होकर गिर्राज मंदिर, गंजगेट, बारादरी चौराहा, माल रोड, खुला संतर, अग्रसेन चौराहा सदर बाजार होते हुये वापस भगवान परशुराम मंदिर पर संपन्न हुआ। चल समारोह से पूर्व भगवान परशुराम की पूजा अर्चना भी की गई। 
इस अवसर पर लाइट से सुसज्जित बग्गियों पर विराजमान होकर संत महामंडलेश्वर दंदरौआ सरकार, 1008 रामदास महाराज, महंत जडेरूआ सरकार, महंत हरिदास महाराज सुपावली वाले, महंत रामभूषण दास  महाराज, महंत टेकरी महाराज महंत गणेश महाराजदूध खो वाले, महंत धूमेश्वर महाराज, रामसेवक महाराज गंगादास की शाला, महंत रोकडिया महाराज महंत गोपाल दास महाराज, महंत संतोष गुरू आदि चल समारोह में सम्मिलित हुए। 
चल समारोह में खाद्य बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, विधायक सतीश सिकरवार, वैश्य महाकुंभ के अध्यक्ष सोनू मंगल, अमित सेठी आदि द्वारा अलग अलग स्थानों पर अब स्वागत किया गया। ब्राह्मण समाज के लक्ष्मण पटवारी द्वारा छप्पन भोग एवं फूल बंगला लगवाया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, सांसद विवेक शेजवलकर, हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी, पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, ऊर्जा निगम के अध्यक्ष गिर्राज दंडोतिया, विधायक प्रवीण पाठक, केडी सोनकिया, नरेश कटारे विजय शर्मा, आनंद शर्मा, देवेश शर्मा, वासुदेव शर्मा, धर्मेन्द्र भारद्वाज, अशोक शर्मा, दिलीप शर्मा, शुभम चौधरी भी विशेष रुप से मौजूद रहेंगे। 
चल समारोह में बैंड बाजे, ढोल ताशे, डीजे आदि ने समारोह की शोभा बढ़ाई। समारोह के रास्ते में होडिंग बैनर, फूल पताकाओं आदि से सजाकर भव्य स्वरूप प्रदान की गई। मुरार के सभी समाजों के प्रतिनिधियों द्वारा जगह जगह पर भगवान परशुराम की प्रतिमा का पूजा अर्चना की गई। समारोह में ब्राह्मण एकता नजर आई और समाज में समरसता का भाव है यह अन्य समाजों ने ब्राह्मण बंधुओं का स्वागत करके साबित कर दिया।