संविदा स्वास्थ्य संघ ग्वालियर ने प्रभारी मंत्री सिलावट को अपनी मांगों हेतु ज्ञापन दिया

May 08 2022

ग्वालियर। संविदा स्वास्थ्य संघ ग्वालियर द्वारा ग्वालियर प्रवास पर आए प्रभारी मंत्री तुलसीराम सिलावट को अपनी मांगों हेतु ज्ञापन दिया। ज्ञापन में मुख्य मांगे नियमितीकरण सपोर्ट स्टाफ की एनएचएम में बहाली एवं 5 जून 2018 की नीति लागू करना रहा। जिसके उपरांत प्रभारी मंत्री द्वारा आश्वासन दिया गया की बहुत जल्दी ही भोपाल में एमडी एनएचएम के साथ मीटिंग की जाएगी। जिसमें प्रदेश के सभी जिले से जिला अध्यक्षों को बुलाया जाएगा। उक्त ज्ञापन देते समय धर्मवीर शुक्ला, कोमल सिंह, कमलेश द्विवेदी, संजीव श्रीवास्तव, राहुल सिकरवार, सीमा शर्मा, राजकुमारी, अमित पांडेय, संदीप यादव, चुन्नीलाल झा, अभिषेक सिकरवार, भोलेश्व सिंह, दलवीर गुर्जर, धर्मेंद्र पांडे, धर्मराज राजपूत, धर्मेंद्र राजपूत, हेमंत राठौड,़ राम सुमन, संजय शिव शर्मा, सोनू राठौर, सुशील शाक्य, धर्मेंद्र सिंह, संतोष भारत सिंह, आशीष गुप्ता आदि उपस्थित थे।